100 दिन बाद इंस्टाग्राम पर वापस आईं टेलर स्विफ्ट, आते ही बोलीं- आई लव...

पॉपुलर अमेरिकन सिंगर टेलर स्विफ्ट की इंडिया में भी बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से टेलर ने इंस्टाग्राम से ब्रेक लिया हुआ था और अब वो इंस्टाग्राम पर वापस आ गई हैं।

Taylor Swift

Taylor Swift

पॉपुलर अमेरिकन सिंगर टेलर स्विफ्ट ने इंस्टाग्राम पर कमबैक कर लिया है। जी हां, टेलर स्विफ्ट 100 दिन के बाद वापस इंस्टाग्राम पर लौटी हैं। इंस्टाग्राम पर वापसी के बाद सिंगर ने पहला पोस्ट शेयर किया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर टेलर ने ऐसा क्या शेयर किया है, तो आपको बता देते हैं कि ट्रेलर ने इस पोस्ट में अपनी करीबी दोस्त सेलेना गोमेज की तारीफ की है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर टेलर की वापसी

दरअसल, टेलर स्विफ्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर वापसी के बाद एक स्टोरी पोस्ट की है। इस स्टोरी में टेलर ने सेलेना गोमेज की तारीफ की है। पोस्ट में टेलर ने सेलेना गोमेज के एल्बम की तारीफ की है और इसको लेकर टेलर खूब खुश भी नजर आ रही हैं। बीते दिन यानी शनिवार को टेलर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस साल की पहली पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने ब्लैंको और सेलेना गोमेज की तारीफ की है।

विज्ञापन
Taylor Swift

Taylor Swift

‘आई सेड आई लव यू फर्स्ट’

इस पोस्ट में टेलर ने ब्लैंको और सेलेना गोमेज की एल्बम ‘आई सेड आई लव यू फर्स्ट’ शेयर की है। ना सिर्फ उन्होंने इस एल्बम को शेयर किया बल्कि इस पर अपना रिएक्शन भी दिया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए टेलर ने लिखा कि ये एल्बम मुझे बहुत पसंद आया, ओह माय गॉड। वहीं, अब टेलर का ये पोस्ट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

21 मार्च को रिलीज हुआ है एल्बम

बता दें कि टेलर ने सेलेना के जिस एल्बम को शेयर किया है वो हाल ही में यानी 21 मार्च को रिलीज किया है। वहीं, अगर टेलर की बात करें तो उन्होंने 12 दिसंबर 2024 को इंस्टाग्राम पर लास्ट पोस्ट शेयर किया था और ब्रेक की वजह से इंस्टाग्राम से दूरी बना ली थी। अब टेलर की इंस्टाग्राम पर वापसी से फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ