Actress Accuses Producer of Molestation: जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद इंडस्ट्री के कई बड़ा नामों पर बदनामी का दाग लग चुका है। आए दिन किसी ना किसी फिल्मी सितारे पर कीचड़ उछल जाता है। अब एक 26 साल की एक्ट्रेस ने एक फिल्म प्रोड्यूसर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
प्रोड्यूसर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज
दरअसल, 26 साल की एक एक्ट्रेस ने कथित तौर पर पालघर जिले के नायगांव पुलिस स्टेशन में एक प्रोड्यूसर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित अभिनेत्री के बयान के आधार पर नायगांव पुलिस स्टेशन में आरोपी प्रोड्यूसर के खिलाफ बीएनएस की धारा 78 और 79 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
प्रोड्यूसर ने काम देना किया बंद- एक्ट्रेस
नायगांव पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने एक पंजाबी एल्बम में काम किया है और बताया कि आरोपी इरफान खान ने नायगांव इलाके में स्थित बालाजी होटल में एक्ट्रेस के पहनावे पर भद्दे कमेंट्स किए। जब एक्ट्रेस ने अपना गुस्सा जाहिर किया तो प्रोड्यूसर ने उन्हें काम देना बंद कर दिया पुलिस की जानकारी के अनुसार अभिनेत्री ने प्रोड्यूसर की मांग नहीं मानने का फैसला किया और उनके साथ काम करना भी बंद कर दिया।
Justice Hema Committee Report
हरकतों से बाज नहीं आया निर्माता
एक्ट्रेस ने इस पर कहा कि जब हद हो गई तो मैंने उसके साथ काम करना बंद कर दिया और उसका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया, लेकिन प्रोड्यूसर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और अलग-अलग नंबरों से एक्ट्रेस को फोन करता रहा। सिलसिला यही नहीं थमा और उसने एक्ट्रेस को अश्लील मैसेज तक भेजे। इस सबसे तंग आकर अब एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर के खिलाफ मामला दर्ज करने के बारे में सोचा और नायगांव पुलिस का मामले की जानकारी दी।
पुलिस कर रही जांच
अभिनेत्री की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि किस एक्ट्रेस ने ये मामला दर्ज करवाया है और उनका क्या नाम है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। गौरतलब है कि जबसे हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आई है, तबसे तमाम बड़े फिल्मी सितारों के नाम यौन शोषण और छेड़छाड़ के मामलों में सामने आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss के इस विनर को किस चीज का पछतावा? जो सरेआम कह दी ऐसी बात
संबंधित खबरें
आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
58 mins agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
1 hr agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
5 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
6 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
6 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
8 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
9 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
10 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines