Naga Chaitanya, Sobhita Dhulipala Engagement Latest Update: इस वक्त बॉलीवुड में जहां कई कपल के अलग होने की चर्चा है, तो वहीं साउथ सिनेमा से अच्छी खबर आई है। गॉसिप टाउन में भी चर्चा हो रही है कि साउथ एक्टर नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला आज यानी 8 अगस्त को सीक्रेट सगाई करने वाले हैं। हालांकि इन खबरों पर अभी कुछ भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आई है, लेकिन कहा तो यही जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि नागा और शोभिता की इंगेजमेंट सेरेमनी पर अब लेटेस्ट अपडेट भी सामने आया है। आइए आपको बताते हैं…
आज शाम होगी सगाई
hindustantimes की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो सामने आया है कि नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला आज शाम ही सगाई करने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार दोनों कलाकार आज 8 अगस्त को सगाई कर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो ये सच है कि नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला गुरुवार शाम को सगाई कर रहे हैं।
सीक्रेट और प्राइवेट होगी इंगेजमेंट सेरेमनी
बता दें कि नागा और शोभिता की सगाई का फंक्शन बेहद निजी होने वाला है। आज शाम को नागार्जुन के घर पर ये सीक्रेट इंगेजमेंट सेरेमनी होने वाली है। इसके अलावा ये भी सामने आया है कि नागार्जुन ही वह व्यक्ति होंगे जो सोशल मीडिया पर सबसे पहले इस खबर को साझा करेंगे। इसके अलावा खबर है कि इस सगाई में शोभिता के माता-पिता के साथ अमला अक्किनेनी और नागा चैतन्य के भाई अखिल भी मौजूद रहेंगे।
कहां से शुरू हुई थी अफेयर की चर्चा?
गौरतलब है कि नागा चैतन्य की शादी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। हालांकि अक्टूबर 2021 में दोनों अलग हो गए थे। वहीं, शोभिता और नागा पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2022 में नागा और शोभिता एक साथ नजर आए थे। इस दौरान को हैदराबाद में देखा गया था। हालांकिउस वक्त नागा ने इन खबरों को खारिज कर दिया था।
एक फोटो ने रिश्ते को किया था कंफर्म
दोनों के एक साथ दिखने के बाद चर्चा होने लगी की दोनों एक-दूसरे के प्यार में है। साथ ही लोगों ने ये भी कहा कि नागा बहुत जल्दी अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि दोनों की एक फोटो भी इंटरनेट पर वायरल हुई थी, जिसके बाद लोगों ने दोनों की डेटिंग की खबरों को सच मान लिया था। इसके साथ ही अगर सामंथा की मानें तो रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस अभी भी सिंगल हैं। देखने वाली बात होगी कि अपने एक्स पति की सगाई पर सामंथा कैसे रिएक्ट करती हैं।
रूमर्ड कपल में कितना ऐज गैप?
इसके साथ ही अगर रूमर्ड कपल के ऐज गैप की बात करें तो तेलुगु स्टार नागा चैतन्य का जन्म 23 नवंबर 1996 को हैदराबाद में अक्किनेनी नागार्जुन और लक्ष्मी दग्गुबाती के घर हुआ था। इस हिसाब से आज उनकी उम्र 37 साल है। वहीं, शोभिता धूलिपाला का जन्म 31 मई 1992 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। वह 32 साल की हैं, जिसके अनुसार नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की उम्र में पांच साल का अंतर है।
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्टर-रैपर ड्रग्स केस में अरेस्ट, पहले भी लगा है ये आरोप
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines