Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala: साउथ स्टार्स की पॉपुलैरिटी अब पूरे देश में बढ़ती जा रही है। पहले इनकी फैन फॉलोविंग बस साउथ तक ही सिमित थी लेकिन अब इन्हें पूरे देश में नेम और फेम मिल रहा है। साथ ही फैंस साउथ स्टार्स पर अब बॉलीवुड एक्टर्स की तरह ही प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में पॉपुलर एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में नागा ने आमिर खान की फिल्म ‘Laal Singh Chaddha’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। इसके बाद से एक्टर की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में फैंस को काफी इंटरेस्ट आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Fukrey 3 का Trailer देख हंस-हंसकर निकल आएंगे आंखों से आंसू, Bholi Punjaban ने यूं पतली की फुकरों की हालत
सामंथा से अलग होने के बाद इस हसीना के इश्क में पड़े नागा!
बता दें, नागा चैतन्य पहले सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते थे। जब इस कपल ने शादी की तो फैंस खुशी से झूम उठे। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं सका और दोनों ने तलाक ले लिया। वहीं, सामंथा से अलग होते ही नागा का नाम किसी और हसीना के साथ जुड़ने लगा। एक्टर की लाइफ में किसी लड़की की एंट्री की खबरों ने खूब शोर मचाया। ये लड़की कोई आम इंसान नहीं है बल्कि पॉपुलर एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) हैं।
शोभिता से जुड़ रहा नागा का नाम
बता दें, बीते काफी समय से ऐसी रूमर्स सामने आ रही हैं कि शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दरअसल, कई बार इन दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। जिसके बाद फैंस को ऐसा लगा जैसे इन दोनों के बीच प्यार की चिंगारी भड़क रही है। हालांकि, कभी भी इस रूमर्ड कपल ने अपने रिश्ते पर कोई टिप्पणी नहीं दी। वहीं, अब शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य के रिलेशनशिप में होने की खबरें एक बार फिर हेडलाइंस का हिस्सा बन गई हैं। अब सोशल मीडिया पर फैंस को कुछ ऐसा दिख गया जिसके बाद शोभिता का नाम फिर से सामंथा के एक्स हसबैंड नागा के साथ जोड़ा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर मिला हिंट
दरअसल, एक्ट्रेस के लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर लोगों को नागा की याद आ गई। बता दें, शोभिता ने अब मैथ्यू मैक्कनौगी की एक किताब के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। उनके इस पोस्ट से अब सोशल मीडिया यूजर्स ने नागा चैतन्य से कनेक्शन ढूंढ निकाला है। दरअसल, शोभिता से पहले नागा चैतन्य ने भी इसी किताब की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। अब दोनों को एक ही किताब पढता देख फैंस ने इसका ये मतलब निकाला है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस पोस्ट ने नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के रिश्ते में होने की अफवाहों को हवा दे दी है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
7 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
9 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines