Fukrey 3 का Trailer देख हंस-हंसकर निकल आएंगे आंखों से आंसू, Bholi Punjaban ने यूं पतली की फुकरों की हालत

Fukrey 3 Trailer Viral

Image Credit : Google

Fukrey 3 Trailer Viral: बॉलीवुड लवर्स के लिए एक गुड न्यूज़ है। मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जी हां, अब फुकरे 3 (Fukrey 3) का ट्रेलर आउट हो गया है। इस ट्रेलर के सामने आते ही मानों फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और ऋचा चड्डा की इस फिल्म ने फैंस को अब खुश कर दिया है। ट्रेलर के रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस को भी ये काफी पसंद आ रहा है।

ट्रेलर देख फैंस हुए एक्साइटेड

बता दें ये मल्टी स्टारर फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को सरप्राइज देते हुए फुकरे 3 का ट्रेलर (Fukrey 3 Trailer) जारी कर दिया है। इस शानदार ट्रेलर को देखने के बाद फैंस काफी एक्ससिटेड नजर आ रहे हैं। हर कोई ट्रेलर की जमकर तारीफ करता दिखाई दे रहा है। बता दें 2 मिनट 51 सेकंड के इस ट्रेलर में आपके पास कई बार ऐसा मौका आएगा जब आप चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक सकेंगे।

ट्रेलर में छाई भोली पंजाबन

इस बार स्टोरी पहले के मुकाबले काफी से फनी होने वाली है। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने कहानी को और भी दमदार दिखाने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी है। इस बार फुकरे पहले से भी ज्यादा फनी लग रहे हैं। बात दें, ट्रेलर की शुरुआत फिल्म के पहले पार्ट से हुई है जिसमें चूचे की कुछ मज़ेदार हरकतें भी दिखाई गई हैं। इसके बाद ट्रेलर में भोली पंजाबन (Bholi Punjaban) यानी ऋचा चढ़ा (Richa Chadha) की एंट्री होती है। भोली पंजाबन का किरदार हर किसी को पसंद है। ऐसे में इस बार भी वो अपने इस रोल में छा गईं।

ट्रेलर में खली ये कमी

ट्रेलर में कॉमेडी की किक साफ दिखाई दे रही है। अब भोली पंजाबन राजनीति में उतरकर किस तरह सबको एंटरटेन करेंगी ये देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। हालांकि, लोग फिल्म में अली फजल (Ali Fazal) को जरूर मिस करने वाले हैं। उनकी कमी ट्रेलर भी खलती नजर आई। वहीं, चूचा बनकर वरुण शर्मा (Varun Sharma) ने फिल्म की पूरी कमान संभाल ली है। वहीं, फिल्म की रिलीज पर बात करें तो ये फुकरे 3  28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ