Samantha-Raj Nidimoru की फरवरी में ही हो चुकी थी सगाई, इंटरनेट पर मिला बड़ा हिंट

Samantha Ruth Prabhu, Raj Nidimoru: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु को लेकर इंटरनेट पर खूब बातें हो रही हैं. हर कोई कपल के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहता है. सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज भी वायरल हो रही हैं.

Samantha Ruth Prabhu, Raj Nidimoru

Samantha Ruth Prabhu, Raj Nidimoru. image credit- instagram

Samantha Ruth Prabhu, Raj Nidimoru: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु सुर्खियों में बने हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों की बातें हो रही हैं. हर कोई दोनों की लव स्टोरी के बारे में जानना चाहता है. इस बीच अब इंटरनेट पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिससे ये चर्चा हो रही है कि सामंथा और राज ने फरवरी में ही सगाई कर ली थी.

विज्ञापन

सामंथा ने शेयर की थीं फोटोज

दरअसल, सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर फरवरी में एक फोटो शेयर की थी. इस फोटो में सामंथा ने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं. इस पोस्ट में सामंथा की पहली फोटो में उनकी रिंग फिंगर में एक अंगूठी नजर आ रही है, जो बिल्कुल वैसी है, जैसी सामंथा ने अपनी शादी के दौरान रिंग फिंगर में पहनी है.

विज्ञापन

पहले ही हो चुकी थी सगाई

सामंथा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी को दूसरी तरह से पहना है, लेकिन वो बिल्कुल वैसी लग रही है, जैसी उन्होंने अपनी शादी के दौरान पहनी थी. इस फोटो पर फैंस ने उस वक्त भी कमेंट्स में पूछा था कि क्या आपकी सगाई हो गई है क्योंकि वो फोटो वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले की है.

सीक्रेट रखी सामंथा और राज ने सगाई

अब साफ हो गया है कि सामंथा और राज की सगाई पहले ही हो चुकी थी. बस दोनों ने इसे सीक्रेट रखा था. गौरतलब है कि 1 दिसंबर 2025 को सामंथा और राज ने शादी कर ली और इस खबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया. सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कई फोटोज शेयर की है, जिसमें राज और सामंथा नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

शादी कर एक-दूजे के हुए सामंथा और राज

सामंथा और राज की शादी की फोटोज पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया और उन्हें बधाई दी. इसके अलावा सेलेब्स ने भी कपल की शादी की फोटोज पर खूब प्यार बरसाया. हर कोई कपल की शादी को लेकर बेहद खुश है और सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं. दोनों की जोड़ी साथ में बेहद कमाल की लग रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ