साउथ स्टार्स अब बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाते नजर आ रहे हैं. इनमें से जहां कुछ साउथ की तरह ही बॉलीवुड में भी छा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ सितारे बॉलीवुड में आते ही फ्लॉप साबित हो गए. आज हम एक ऐसे सितारे की बात करने जा रहे हैं जो साउथ के सुपरस्टार हैं और उन्होंने बॉलीवुड में आमिर खान संग डेब्यू किया था. हालांकि बॉलीवुड में वो खास पहचान नहीं बना सके. हम बात कर रहे हैं नागा चैतन्य की. कल यानी 23 नवंबर को नागा चैतन्य अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. चलिए करोड़ों की संपत्ति के मालिक नागा चैतन्य के बारे में डिटेल में जानते हैं.
करियर की शुरुआत
नागा चैतन्य साउथ इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं. साल 2009 में आई फिल्म ‘जोश’ से एक्टर ने अपने साउथ फिल्म करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद एक्टर ने ‘ये माया चसावे’ फिल्म में काम किया. इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. वहीं फिल्म में नागा चैतन्य के साथ उनकी एक्स वाइफ समांथा रुथ प्रभ भी लीड रोल में थीं. ये वही फिल्म है जिससे दोनों की लव स्टोरी की भी शुरुआत हुई थी.
यह भी पढ़ें: ‘मैंने कभी नहीं सोचा था…’, कहां हुई थी Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala की मुलाकात?
बॉलीवुड डेब्यू
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी फैमिली से आने वाले नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन अक्किनेनी भी साउथ के सुपरस्टार हैं. हाल ही में नागार्जुन अक्किनेनी ने ‘कुली’ फिल्म में अपने नेगेटिव किरदार से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं पिता के जैसे ही नागा चैतन्य भी अपनी एक्टिंग और अपने लुक्स से अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं. साउथ इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद नागा चैतन्य ने बॉलीवुड में भी कदम रखा. चैतन्य ने आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हालांकि ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी.
पर्सनल लाइफ
नागा चैतन्य की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही है. अपनी एक्स वाइफ समांथा रुथ प्रभु के साथ तलाक की खबरें किसी से छुपी नहीं हैं. लव मैरिज करने के बाद दोनों ने शादी के 4 साल बाद ही तलाक ले लिया था. समांथा और नागा चैतन्य के तलाक ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. समांथा से अलग होकर नागा चैतन्य ने साल 2024 में शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली. अब दोनों खुशी-खुशी अपनी जिंदगी जी रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Naga Chaitanya के छोटे भाई Akhil Akkineni कब चढ़ेंगे घोड़ी? वेडिंग वेन्यू को लेकर भी मिली जानकारी
कितनी है नेटवर्थ?
वहीं नागा चैतन्य की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नागा चैतन्य 154 करोड़ संपत्ति के इकलौते मालिक हैं. एक्टर एक फिल्म के लिए 5 से 10 करोड़ की मोटी फीस लेते हैं. नागा चैतन्य लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं. उनके पास मर्सिडीज बेंज G-क्लास G63, फेरारी F430 और लाल निसान GT-R जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं जिनकी कीमत करोड़ों में हैं.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines