Naga Chaitanya के छोटे भाई Akhil Akkineni कब चढ़ेंगे घोड़ी? वेडिंग वेन्यू को लेकर भी मिली जानकारी

Akhil Akkineni Zainab Ravdjee Wedding: अखिल अक्किनेनी की शादी को लेकर चटपटी खबरें सामने आई हैं। एक्टर जैनब रावजी संग कब और कहां शादी करेंगे? उसे लेकर खुलासा हुआ है।

Akhil Akkineni Zainab Ravdjee

Akhil Akkineni Zainab Ravdjee

Akhil Akkineni Zainab Ravdjee Wedding: नागा चैतन्य के छोटे भाई अखिल अक्किनेनी की शादी की डिटेल्स सामने आई हैं। अखिल अक्किनेनी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जैनब रावजी संग अखिल अक्किनेनी ने पिछले साल सगाई की थी और इस साल ये दोनों शादी करने वाले हैं। सगाई होने तक कपल ने अपना रिश्ता प्राइवेट रखा था और फिर एक दिन अचानक इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया। वहीं, अब इनकी शादी को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं।

विज्ञापन

कब होगी अखिल अक्किनेनी की शादी?

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अखिल अक्किनेनी इस साल जून के महीने में अपनी दुल्हनिया को घर लेकर आएंगे। अखिल अक्किनेनी की वेडिंग डेट भी सामने आ गई है। कहा जा रहा है कि इस साल 6 जून को अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी शादी कर सकते हैं। कपल के करीबी ने ही ये तारीख रिवील की है। हालांकि, अभी तक एक्टर या उनके परिवार की तरफ से शादी की डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

विज्ञापन

वेडिंग वेन्यू हुआ रिवील

खबरों की मानें तो अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। दोनों परिवार सीक्रेट तरीके से शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि कपल की शादी कहां होगी? अब वेडिंग वेन्यू को लेकर भी डिटेल्स सामने आई हैं। हो सकता है कि अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी की शादी उसी जगह हो, जहां नागा चैतन्य की हुई थी। यानी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में कपल की शादी हो सकती है।

विज्ञापन

अभी तक नहीं हुआ ऑफिशयल ऐलान

इसके अलावा राजस्थान में भी सेलिब्रेशन करने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जब नागार्जुन अक्किनेनी और उनके परिवार वाले शादी को लेकर खुलासा करेंगे, तभी असली डिटेल्स सामने आएंगी। आपको बता दें, इस ग्रैंड वेडिंग का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ