Naga Chaitanya Arbaaz Khan Common Things: नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Shobhita Dhulipala) लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब फाइनली उनकी बीते दिन यानी 4 दिसंबर को शादी हो गई है। कपल की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं नागा की एक्स वाइफ समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) तलाक के बाद से ही पूरी तरह से अपने काम में बिजी हैं। नागा और शोभिता से पहले बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान भी एक्स पत्नी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से अलग होने के बाद शूरा खान (Shura Khan) से शादी कर चुके हैं।
कहीं न कहीं नागा की लाइफ अरबाज से मैच खा रही है। आप सोच रहे होंगे कैसे तो चलिए हम बताते हैं क्योंकि इस बात का एक नहीं बल्कि 2 संयोग हिंट दे रहे हैं। चलिए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं।
1. अरबाज के नक्शे कदम पर चले नागा
सबसे पहले तो आप ये मानेंगे ही अरबाज खान मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद ही किसी और के साथ रिलेशन में आ गए थे। मलाइका से अलग होने के तुरंत बाद अरबाज जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट करने लगे। कहा तो ये भी जा रहा था कि जॉर्जिया की वजह से ही दोनों का तलाक हुआ है। हालांकि रिश्ते पर फुल स्टॉप लगा और शूरा खान संग अरबाज ने निकाह कर लिया। नागा ने भी कुछ ऐसा ही किया और समांथा रुथ प्रभु से तलाक के तुरंत बाद शोभिता धुलिपाला को डेट करने लगे और अब शादी कर ली है।
यह भी पढ़ें:महाराष्ट्र CM की एक्ट्रेस पत्नी अमृता कौन? कमाई में पति देवेंद्र फडणवीस को देती हैं मात
2. मलाइका और समांथा अभी भी सिंगल
एक तरफ दोनों पतियों ने अपनी लाइफ में आगे बढ़कर ये दिखा दिया कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा और समांथा रुथ प्रभु अभी भी सिंगल ही हैं। हालांकि मलाइका और अर्जुन का अफेयर था जो अब ब्रेकअप में बदल गया है। लेकिन समांथा का नाम तो किसी के साथ नहीं जुड़ा है। नागा से तलाक के बाद वो इतनी टूट गईं कि अपने आपको पूरी तरह से काम में बिजी कर लिया।
नागा और अरबाज में ये बात अलग
अब वो बात भी जान लेते हैं जो अरबाज खान और नागा चैतन्य में अलग है। दरअसल अरबाज और मलाइका अरोड़ा की शादी पूरे 19 साल के बाद उनका तलाक हुआ। एक्स कपल का एक बेटा भी है। वहीं नागा और समांथा का प्यार का रिश्ता तो सिर्फ 3 साल में ही टूट गया और उनका कोई बेबी भी नहीं है। एक तरफ अरबाज-मलाइका के बीच दोस्ती का रिश्ता है तो दूसरी तरफ नागा-समांथा एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते।
यह भी पढ़ें: Karanveer Mehra की दोनों पूर्व पत्नियां कौन? दूसरी से क्यों हुआ था तलाक?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
13 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
15 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
16 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
19 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
19 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
20 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines