Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले 2 दिन बाद है लेकिन विनर के नाम की चर्चा अभी से शुरू हो गई है। अभी तक सबको ऐसा लग रहा था कि लवकेश कटारिया ही इस सीजन कि ट्रॉफी उठाएंगे, लेकिन उनके शॉकिंग एलिमिनेशन के बाद फैंस भी सोच में पड़ गए हैं कि आखिर अब इस ट्रॉफी का मालिक कौन बनेगा? बता दें, शो को अपने टॉप 5 मिल चुके हैं। अरमान मलिक और लवकेश कटारिया के आउट होने के बाद अब सना मकबूल, साई केतन राव, रणवीर शौरी, नैजी और कृतिका मलिक गेम में बने हुए हैं।
बिग बॉस में फिर होगी हिस्ट्री रिपीट?
इन टॉप 5 में से ही कोई शो का विजेता बनेगा। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि शो फिक्सड है। लव कटारिया के एविक्ट होने से सोशल मीडिया पर लोग गरमाए हुए हैं। ऐसे में मेकर्स पर भी बायस्ड होने के आरोप लग रहे हैं। इसी बीच अब ये भी लग रहा है कि इस सीजन पुराना इतिहास भी दोहरा सकता है। अब इस बार कौन-सी हिस्ट्री रिपीट होने वाली है चलिए जानते हैं। बता दें, यहां हिस्ट्री का मतलब बिग बॉस के विनर से है।
बिना कुछ किए ट्रॉफी ले गए थे बिग बॉस 16 के विनर
दरअसल, एक सीजन था जो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर था। उस सीजन में सभी को एक ही विनर नजर आ रहा था, लेकिन आखिरी मिनट पर उस कंटेस्टेंट को बाहर कर दिया गया और ट्रॉफी एक ऐसा शख्स जीत गया, जो पूरे शो में खाली बैठा था। उसका शो में नाम का इन्वॉल्वमेंट था। बस आखिरी के 1 हफ्ते में एक्टिव होकर उस सेलिब्रिटी ने अपने फैंस और चैनल की मेहरबानी से ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 16 के विनर मशहूर रैपर MC Stan थे। प्रियंका चाहर चौधरी को हराकर वो कैसे ये शो जीते ये तो आज तक फैंस को भी समझ नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: Sidharth Shukla की अधूरी मोहब्बत को अब Shehnaaz Gill देंगी अंजाम? किसके साथ करेंगी रोमांस?
इस बार भी बिना गेम खेले कंटेस्टेंट को मिलेगी ट्रॉफी?
वहीं, इस बार ऐसा लग रहा है कि मेकर्स फिर से कुछ यही प्लान बना रहे हैं। अब इस सीजन में MC Stan की तरह कहीं नैजी को विनर न अनाउंस कर दिया जाए। दरअसल, MC Stan की तरह नैजी भी शो में गायब ही दिखते हैं। उनका किसी भी चीज में कोई खास इन्वॉल्वमेंट नहीं है। फिर भी मेकर्स उन्हें स्पॉटलाइट में ले ही आते हैं। ऐसे में हो सकता है कि बिना कुछ करे ही बिग बॉस के मेकर्स नैजी को ही ट्रॉफी थमा दें।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
15 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
16 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
18 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
19 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
20 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines