'नागिन 7' पर एकता कपूर ने दिया बड़ा अपडेट, ईद पर फैंस को मिला खास सरप्राइज

कलर्स टीवी का पॉपुलर शो ‘नागिन’ अपने हर सीजन में सुपरहिट साबित हुआ है। इसके नए सीजन का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस बीच एकता कपूर ने ‘नागिन 7’ पर बड़ा अपडेट दिया है।

naagin 7 update ekta kapoor share major update on new season of naagin

Naagin 7 Update File Photo

टीवी की क्वीन एकता कपूर का शो ‘नागिन’ अपने अगले सीजन को लेकर काफी वक्त से चर्चा में बना हुआ है। पिछले दिनों महाशिवरात्रि पर एकता ने ‘नागिन 7’ कंफर्म किया था। अब ईद के मौके पर उन्होंने शो से जुड़ा एक और अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर किया है और उन्हें ईदी दी है। जाहिर है कि ‘नागिन’ के पिछले सीजन में तेजस्वी प्रकाश नजर आई थीं। इस शो के अभी तक 6 सीजन आ चुके हैं। अब इसके अगले सीजन का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

विज्ञापन

एकता कपूर ने क्या दिया अपडेट?

एकता कपूर ने ईद के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने ‘नागिन 7’ पर खास अपडेट देते हुए कहा, ‘ईद है, ईद मुबारक.. मुझे भी ईदी देनी है।’ इसके बाद अपनी टीम से बात करते हुए टीवी की क्वीन ने कहा, ‘वे जानना चाहते हैं कि नागिन 7 कहां है?’ एकता कपूर की टीम ने वीडियो में आगे कहा, ‘ये आ रहा है। नागिन 7 आने वाला है।’

विज्ञापन

वीडियो में एकता कपूर आगे कहती हैं, ‘जल्द ही आ रहा है। बहुत जल्द।’ इसके बाद वह बताती हैं कि कैसे उनकी टीम के सदस्य जल्द ही ‘नागिन’ के नए सीजन पर अपडेट शेयर करेंगे। एकता कपूर ने भले ही शो की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया हो लेकिन यह तो कंफर्म हो चुका है कि यह शो जल्द ही अपने नए सीजन के साथ टीवी पर लौटकर आने वाला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

फैंस अपडेट जानकर हुए खुश

उधर, एकता कपूर के ‘नागिन 7’ पर अपडेट देने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘जल्दी से लाओ नागिन 7 प्लीज।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ”
इंतजार नहीं कर सकता हूं। तीसरे यूजर ने लिखा, ‘इंतजार कर रहा हूं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये नहीं चाहिए। प्रोमो रिलीज कर दो आप जल्दी से।’ वहीं कुछ यूजर्स एकता कपूर को ईद की बधाई दे रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ