इंद्रनील से पहले किसके प्यार में थीं बरखा बिष्ट? बोलीं- मैं आज भी प्यार करती हूं; वो जहां रहे..

टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने रोमांस पर बात करते हुए बताया कि करण सिंह ग्रोवर के साथ उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था?

barkha bisht open up breakup reason with karan singh grover in podcast

Barkha Bisht File Photo

टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट इन दिनों अपने लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने करणवीर मेहरा के साथ दोस्ती और एक्स पति इंद्रनील सेनगुप्ता के साथ तलाक पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि शादी वह एक्टर करण सिंह ग्रोवर काे डेट कर चुकी हैं। करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उनका ब्रेकअप क्यों हो गया? इसके पीछे का कारण भी बरखा बिष्ट ने बताया है।

विज्ञापन

बरखा बिष्ट ने की रोमांस पर बात

सिद्धार्थ कानन के साथ इंटरव्यू में बरखा बिष्ट ने करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने रोमांस पर बात करते हुए कहा, ‘हमने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। करण बहुत दयालु इंसान थे, जिसकी वजह से मैं उनकी तरफ अट्रैक्ट हुई थी। उनके अंदर एक सहज दयालुता है जिसकी ओर मैं अट्रैक्ट हुई क्योंकि मुंबई में हमेशा ऐसे लोग नहीं मिलते हैं। इसलिए मुझे जब कभी दयालुता मिलती है तो मैं उसकी तरफ अट्रैक्ट हो जाती हूं।’

विज्ञापन

क्यों हुआ था दोनों का ब्रेकअप?

बरखा ने आगे कहा, ‘करण बहुत स्मार्ट नजर आते हैं। सिक्स पैक एब्स..मेरा मतलब है कि मैं सिर्फ 23 साल की थी। इन साल में हम अलग-अलग लोग बन गए। ये मुंबई में मेरा पहला दिल टूटने की तरह था।’ एक्ट्रेस ने ब्रेकअप की वजह का खुलासा करते हुए कहा, ‘कुछ भी गलत नहीं हुआ था। जिंदगी को लेकर हमारा नजरिया और सोच अलग थे। वह मुझसे दो साल छोटे भी थे। जैसे-जैसे हम बड़े होते गए तो अंतर भी सामने आने लगा। हालांकि मैं आज भी उनसे बहुत प्यार करती हूं। मैं चाहती हूं कि वो जहां भी हों, अच्छे हों।’

विज्ञापन

इंद्रनील के साथ शुरू हुई डेटिंग

बता दें कि बरखा बिष्ट और करण सिंह ग्रोवर ने एकता कपूर के शो ‘कितनी मस्त है जिंदगी’ में काम किया था। यह शो साल 2004 में टेलीकास्ट हुआ था। साथ में काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया था जिसके बाद वह दो साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। करण से अलग होने के बाद बरखा की जिंदगी में एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता की एंट्री हुई थी। दोनों ने ‘प्यार के दो नाम: एक राधा एक श्याम’ में काम किया था।

विज्ञापन

तलाक की क्या थी वजह?

कुछ साल तक डेटिंग करने के बाद मार्च, 2008 में दोनों ने शादी की। हालांकि शादी के 14 साल बाद 2022 में बरखा और इंद्रनील अलग हो गए। बरखा ने बताया था कि इंद्रनील ने उन्हें शादी के दौरान धोखा दिया था। तलाक के बाद एक्ट्रेस 13 साल की बेटी मीरा की परवरिश अकेले कर रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ