Naagin 7 Teaser Update: टीवी के पॉपुलर शो ‘नागिन’ के हर सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। शो के चाहने वाले इसके लिए अलग ही क्रेजी रहते हैं। इस बार एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो का सातवां सीजन आने वाला है। लंबे समय से शो को लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच अब ‘नागिन 7’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि शो से जुड़ा से अपडेट क्या है?
‘नागिन 7’ से जुड़ा बड़ा अपडेट क्या?
एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ को लेकर अब खबर आई है कि जल्द ही शो का टीजर रिलीज किया जाएगा। दरअसल, tellychakkar ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि ‘नागिन’ के फैंस, तैयार हो जाइए। ‘नागिन सीजन 7’ का एंटरटेन से भरा टीजर ‘नागपंचमी’, 29 जुलाई को रिलीज होगा।
पोस्ट में क्या?
इसी पोस्ट में आगे लिखा गया है कि रहस्य, शक्ति और प्रतिशोध की एक अनोखी दुनिया में जाने के लिए तैयार हो जाइए, आपने ऐसा पहले कभी नहीं देखा होगा। वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि मैं बहुत एक्साइटेड हूं। दूसरे यूजर ने लिखा कि एक ओर धमाकेदार शो की एंट्री। तीसरे यूजर ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि सीजन 7 आ रहा है।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
एक अन्य यूजर ने लिखा कि शो का बेसब्री से इंतजार है। एक और यूजर ने कमेंट किया कि इस नागपंचमी, शुक्र है। एक और यूजर ने लिखा कि बहुत ही अच्छी बात है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं शो के लिए एक्साइटेड हूं। इस तरह के कमेंट्स करके यूजर्स ने शो के टीजर की न्यूज पर एक्साइटमेंट दिखाई है। यूजर्स के कमेंट्स से पता लग रहा है कि फैंस शो के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सीजन 7 की नागिन कौन?
बता दें कि एकता कपूर के शो ‘नागिन’ के लिए अब तक कई हसीनाओं के नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि, अभी तक ये खुलासा नहीं हुआ है कि सीजन 7 की नागिन कौन होगी? देखने वाली बात होगी कि शो के सातवें सीजन में बतौर नागिन कौन-सी एक्ट्रेस नजर आएंगी?
यह भी पढ़ें- पहले ‘सनम तेरी कसम’, अब ‘सैयारा’… क्या ‘टूटा दिल’ बनेगा हिंदी सिनेमा की डूबती नैय्या का सहारा?
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
41 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines