Netflix Movie: सोच कर देखिए कि आप एक सुबह अपने घर से बाहर निकलने के लिए जैसे ही मेन डोर खोलें तो सामने एक दीवार हो। ये कोई आम दीवार नहीं बल्कि लोहे के ईंट से बनी रहस्यमयी दीवार हो जिसे आप तोड़ नहीं सकते हैं। इस दीवार ने आपके पूरे घर को चारों ओर से घेर लिया हो… इसी रहस्यमयी दीवार और उसमें फंसे एक कपल की कहानी पर बनी फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। ये फिल्म आज इंडिया की टॉप 10 लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है, जिसका नाम ‘ब्रिक’ (Brick) है।
क्या है ‘ब्रिक’ फिल्म की कहानी?
पिछले दिनों 10 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जर्मन साइंस-फिक्शन फिल्म ‘ब्रिक’ रिलीज हुई है, जो लगातार टॉप 2 पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म की कहानी एक कपल ओलिविया और टिम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मिसकैरेज होने के बाद से दुख में हैं। ओलिविया अपने पति से दूर कुछ वक्त के लिए घर से दूर जाने का फैसला लेती है। जैसे ही वह घर के मेन गेट को ओपन करती है, उसे दिखाई देता है कि सामने लोहे की ईंट से बनी एक दीवार है जिसने उनके घर को चारों ओर से घेर रखा है। यहीं से कहानी शुरू होती है। घर के अंदर कैद होने के बाद कपल के फोन का नेटवर्क बंद हो जाता है। पानी की सप्लाई बंद हो जाती है। बाहर निकलने के लिए दोनों दीवार तोड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन नाकामयाब साबित हो जाते हैं।
सेकंड हाफ में होते हैं कई खुलासे
ओलिविया और टिम दीवार को तोड़ने की जद्दोजहद में अपने रूम के बगल वाले रूम की दीवार तोड़ते हैं। उन्हें पता चलता है कि उनके पड़ोसी भी उस रहस्यमयी दीवार से घिर चुके हैं। वह सब मिलकर घर की फर्श तोड़कर बेसमेंट में पहुंच जाते हैं लेकिन वहां भी लोहे की दीवार होती है। इस दौरान उनके साथ में कई रहस्यमयी घटनाएं घटित होती हैं, जो आपको पलकें झपकाने भी नहीं देंगी।
यह भी पढ़ें: Housefull 5, Kuberaa और The Bhootnii की OTT रिलीज पर आया अपडेट, कब-कहां होगी स्ट्रीम?
सस्पेंस से भरपूर है कहानी
अगर आपको सस्पेंस और थ्रिलर वाली फिल्में देखना पसंद है तो ‘ब्रिक’ को बिल्कुल भी मिस न करें। इस फिल्म में जर्मन एक्टर मैथियास श्वेघोफर और रूबी ओ. फी लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म को IMDb पर 5.5 की रेटिंग मिली है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines