DSP On Hindi Films Offers: राष्ट्रीय पुरस्कार पाना हर सितारे का सपना होता है। लोगों की भरी भीड़ में जब किसी सितारे को मंच पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलता है तो गर्व का पल ही अलग होता है। हाल ही में आयोजित हुए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में पुष्पा- राइज के संगीतकार DSP को जब अवॉर्ड मिला तो साउथ सिनेमा का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। संगीतकार देवी श्री प्रसाद यानी डीएसपी ने बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का पुरस्कार अपने नाम किया है। रॉकस्टार DSP के नाम से मशहूर देवी ने वैसे तो कई फिल्मों में म्यूजिक दिया है, लेकिन पुष्पा के गानों ने उनको देशभर में लोकप्रिय कर दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान DSP का कहना है कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के बाद उनको कई हिंदी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे हैं।
यह भी पढ़ें: ShahRukh Khan की हीरोइन ने कभी कमाई के लिए किया टॉयलेट साफ, आज 170 Cr. की मालकिन हैं हसीना
पुष्पा के गाने सभी भाषाओं में हैं हिट
पुष्पा द राइज पार्ट वन के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार जीतने के बाद डीएसपी बहुत खुश हैं और वह इस चमत्कारी सफलता का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान संगीतकार ने कहा है कि उनके पास हिंदी फिल्मों के ऑफर की संख्या मे बढोतरी देखी गई है। हालांकि डीएसपी का कहना है कि संगीत की कोई भाषा नहीं होती है और यह पुरस्कार जीता गया, यह मेरे इस विश्वास की पुष्टि करता है। शायद यह पहली बार है जब किसी फिल्म के सभी गाने सभी भाषाओं समेत वर्ल्डवाइड हिट हो गए हैं।
इस हिंदी फिल्म में फिर चलेगा संगीत का जादू
हिंदी फिल्मों के ऑफर पर डीएसपी कहते हैं कि अभी वह अजय देवगन और आर माधवन की अगली हॉरर फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं पुष्पा 2 के म्यूजिक के सवाल पर डीएसपी ने कहा, पुष्पा 2 दे रूल के म्यूजिक के लिए उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट पर सिग्नेचर कर दिए हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या ऊ अंटावा, श्रीवल्ली और सामी सामी जैसे गाने के इतना मशहूर होने के बाद क्या इसे दोहराने का दबाव महसूस करते हैं?
बरकरार रहना चाहिए पुष्पा का जादू
इसके जवाब में डीएसपी कहते हैं मैं खुद को संगीतकार नहीं मानता हूं, बल्कि संगीत प्रेमी कहता हूं। संगीत किसी भी बात को व्यक्त करने का माध्यम है। मुझे इसे दोहराने की जरूरत क्यों है। 44 वर्षीय संगीतकार कहते हैं कि जब मैंने साल 2009 में आर्या 2 के लिए रिंगा रिंगा बनाया था, तब भी लोगों ने यही सवाल पूछा था, जब मैं इस फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट्स बना रहा था। तो मैं इस बात से तनाव में नहीं आता हूं। हम चाहते हैं कि पहली फिल्म का जादू बरकरार रहे और पुष्पा 2 बहुत अच्छी बन रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
32 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines