Mushtaq Khan Funeral: मुश्ताक खान हुए सुपुर्द-ए-खाक, सितारों ने नम आंखों से दी आखिरी विदाई

Mushtaq Khan Funeral: बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान सुपुर्द-ए-खाक हो गए हैं. एक्टर को अंतिम विदाई देने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे. सोशल मीडिया पर मुश्ताक खान के जनाजे की फोटोज वायरल हो रही हैं.

mushtaq khan funeral

मुश्ताक खान को अंतिम विदाई देने पहुंचे सितारे (Pic Credit- SCREENGRAB)

Mushtaq Khan Funeral: बॉलीवुड कॉमेडियन मुश्ताक खान के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. एक्टर को मुंबई के यारी रोड कब्रिस्तान में अंतिम विदाई दी गई. एक्टर के बेटे ने उनकी अर्थी को कंधा दिया. वहीं एक्टर सुपुर्द-ए-खाक हो गए हैं. उनके परिवार का इस दौरान रो-रोकर बुरा हाल था. एक्टर को अंतिम विदाई देने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे. नम आंखों से सितारों के साथ-साथ उनके परिवार के लोगों ने एक्टर को अंतिम विदाई दी. एक्टर की अंतिम संस्कार की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर उनके चाहने वालों की आंखें भी नम हो गई हैं. वहीं एक्टर के जाने से बॉलीवुड को भी काफी नुकसान पहुंचा है.

विज्ञापन

अंतिम विदाई देने पहुंचे सितारे

मुश्ताक खान को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे. अनंग देसाई, शहबाज खान, शरद मल्होत्रा, रजत बेदी और सुलभा आर्या जैसे सितारे एक्टर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें नम आंखों से आखिरी विदाई भी दी. वहीं ये सितारे इस मुश्किल घड़ी में एक्टर की फैमिली के साथ कंधे से कंधा मिलाए खड़े नजर आए. वहीं इंडस्ट्री के कई लोग भी उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. ‘गदर’ और ‘गदर 2’ में काम करने वाले मुश्ताक खान को सनी देओल ने भी श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

कैंसर से पीढ़ित थे एक्टर

मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने इस दौरान अपने पिता को याद करते हुए बताया कि उनके पिता कैंसर से पीढ़ित थे. उन्होंने बताया कि शुरुआत में वो पहले स्टेज पर थे लेकिन बाद में ये बीमारी बढ़ती चली गई और उनके परिवार को भी इस बात का पता ही नहीं चल सका. बेटे मोहसिन ने ये भी बताया कि उनके पिता अपने आखिरी दिनों में भी मुस्कुरा रहे थे और उन्हें भारत में जन्म लेने के लिए भी काफी गर्व था. वहीं मोहसिन ने ये भी बताया कि उन्हें खुशी थी कि वो एक्टिंग के जरिए ऑडियंस के चहेरे पर मुस्कान ला सके.

विज्ञापन

इन फिल्मों में किया काम

मुश्ताक खान बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम कर ऑडियंस को अपनी कॉमेडी से एंटरटेन कर चुके थे. साल 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘वेलकम’ में एक्टर ने बल्लू का किरदार निभाकर खूब वाहवाही बटोरी. इस फिल्म में उनका डायलॉग ‘मेरी एक टांग नकली है…’ काफी फेमस हुआ था. आज भी एक्टर को इस किरदार के लिए जाना जाता है. वहीं उनका ये डायलॉग सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल है. इसके साथ ही एक्टर ‘हेरा फेरी’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘बाला’, ‘स्त्री 2’, ‘गदर’ और ‘गदर 2’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ