'वेलकम' से 'स्त्री 2' तक, Mushtaq Khan ने इन 5 फिल्मों से जीता दिल; कॉमेडी से बनाया था हर किसी को दीवाना!
Mushtaq Khan: मुश्ताक खान के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. आज भले ही एक्टर हमारे बीच इस दुनिया में ना हों लेकिन उनकी फिल्में हमेशा ऑडियंस के दिलों में जिंदा रहेंगी. चलिए एक्टर की 5 आइकॉनिक फिल्मों के बारे में डिटेल में बताते हैं.

Mushtaq Khan: बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान का निधन हो गया है. कैंसर से लड़ते-लड़ते एक्टर की जान चली गई. वहीं भले ही एक्टर इस दुनिया में अब ना हों लेकिन उनकी फिल्में आज भी ऑडियंस के दिलों में जिंदा हैं. एक्टर ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन किया है. 'वेलकम' से 'स्त्री 2' तक में एक्टर ने अपनी कॉमेडी से फैंस का दिल जीता है. आज हम आपको मुश्ताक खान की 5 आइकॉनिक फिल्मों के बारे में डिटेल में बताने जा रहे हैं.
वेलकम
2 / 6अक्षय कुमार की साल 2007 में रिलीज हुई 'वेलकम' में मुश्ताक खान का आइकॉनिक किरदार ऑडियंस का फेवरेट रहा है. इस फिल्म में एक्टर ने 'बल्लू' का किरदार निभाया था. ये किरदार इतना फेमस हुआ कि आज उन्हें इसी किरदार से याद किया जाता है. फिल्म में उनका मशहूर डायलॉग 'मेरी एक टांग नकली है...' ऑडियंस का फेवरेट है. वहीं मीम्स की दुनिया में भी ये डायलॉग काफी फेमस है.
स्त्री 2
3 / 6श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' में मुश्ताक खान विधायक का किरदार निभाते हैं. ये किरदार भी उनके आइकॉनिक किरदारों की लिस्ट में शामिल है. फिल्म में उनके फनी सीन्स को फैंस ने खूब पसंद किया था. सोशल मीडिया पर भी ये किरदार काफी फेमस हुआ था. वहीं इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना भी लीड रोल में नजर आए.
मुझसे शादी करोगी
4 / 6सलमान खान और अक्षय कुमार की इस फिल्म में भी मुश्ताक खान नजर आए थे. इस फिल्म में मुश्ताक खान ने छुटकी बाबा का किरदार बखूबी निभाया था. वहीं इस किरदार को फैंस ने काफी पसंद भी किया था. फिल्म में उनके फनी सीन्स देखने को मिले थे, जिसने ऑडियंस को अपना दीवाना बना लिया था. सोशल मीडिया पर आज भी इस किरदार के बारे में बात की जाती है.
बाला
5 / 6आयुष्मान खुराना की साल 2019 में रिलीज हुई 'बाला' में भी मुश्ताक खान दिखाई दिए थे. एक्टर के किरदार को फैंस ने खूब पसंद भी किया था. फिल्म में एक्टर ने वकील निखिल रैना का किरदार बखूबी निभाया था. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ-साथ लीड रोल में भूमि पेडनेकर और यामी गौतम भी हैं. वहीं ये फिल्म रिलीज होते ही ऑडियंस के दिलों में उतर गई थी.
गदर 2
6 / 6सनी देओल की 'गदर 2' में भी मुश्ताक खान नजर आ चुके हैं. इस फिल्म में एक्टर ने गुल खान का किरदार अदा किया था. इस किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं सनी देओल के साथ उनकी केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद भी किया था. इसके साथ ही पहले पार्ट में भी मुश्ताक खान का ये किरदार ऑडियंस को देखने को मिला था.