Munna Bhai MBBS Again: फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी (मुन्नाभाई और सर्किट) को कोई भी भूल नहीं पाया है। फिल्म में ये दोनों किरदार ऐसे थे कि आज भी देखो तो हंसी के मारे लोट-पोट हो जाते हैं। साल 2003 में आई मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके बाद 2006 में लगे रहो मुन्ना भाई ने धमाल मचाया था। अब इस सुपरहिट जोड़ी के फैंस के लिए गुड न्यूज सामने आई है।
संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी एक बार फिर रूपहले पर्दे पर नजर आने वाली है। हाल ही में अरशद वारसी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो पोस्ट की है। इस पोस्ट को मुन्ना भाई ‘एमबीबीएस 3’ फिल्म के पोस्टर का पहला लुक माना जा रहा है। अनुमान है कि मुन्नाभाई एमबीबीएस का जल्द ही सीक्वल आने वाला है। लिहाजा दर्शक दोबारा इस जोड़ी को देखने के लिए उतावले हैं।
फिल्म पर किया पोस्ट
संजय दत्त में इंस्टाग्राम में पोस्ट शेयर करते हुए लिखा हैं कि, “हमारा इंतजार आपसे ज्यादा लंबा हो गया है, लेकिन आखिरकार इंतजार खत्म हुआ, अपने भाई अरशद वारसी के साथ एक और रोमांचक फिल्म के लिए आ रहा हूं..आपको दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।”, बने रहें!”
और पढ़िए –Pathan movie: सलमान खान के बाद अब आमिर का भी ‘पठान’ से जुड़ा नाम, बहन ने किया है मां का रोल
मजेदार नजर आया फिल्म का पोस्टर
फिल्म का पोस्टर काफी मजेदार नजर आ रहा है। संजय दत्त और अरशद वारसी कैदियों के कपड़ों में हैं और सलाखों के पीछे हैं। हालांकि फिल्म का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन अरशद वारसी और संजय दत्त को एक साथ देने का उनके फैन्स का लंबे समय का इंतजार जरूर अब खत्म होने जा रहा है।
और पढ़िए–Pathaan Review: एक्शन, रोमांस और शाहरुख का स्वैग, देशभक्ति का जज्बा जाग देगी ‘पठान’
जाहिर है कि संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिला था। वहीं अरशद की कॉमिक टाइमिंग भी फैंस को काफी पसंद आती है। गोलमाल जैसी कई कॉमेडी फिल्मों में उन्होंने यह बात साबित की है। ऐसे में बड़े पर्दे पर दोबारा उन्हें और संजय दत्त को साथ आना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। बता दें कि दोनों को पिछली बार एकसाथ साल 2006 में आई फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन भी मुख्य भूमिका में थीं। अब यह जोड़ी फिर एक साथ लौटने वाली है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines