Pathan movie: सलमान खान के बाद अब आमिर का भी 'पठान' से जुड़ा नाम, बहन ने किया है मां का रोल
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Pathan movie: पठान ने पहले ही दिन 100 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है। सलमान खान ने इस मूवी में कैमियो किया है। अब शाहरुख खान, सलमान खान के बाद तीसरे किंग आमिर खान का भी पठान फिल्म से नाता जुड़ गया है। दरअसल, फिल्म में शाहरुख खान का पालन-पोषण करने वाली मां का रोल निभाने वाली निखत खान आमिर खान की बहन है।
और पढ़िए –Money Laundering Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को कोर्ट से राहत, दुबई जाने की मिली अनुमति
और पढ़िए –Anu Kapoor Health Update: अब पहले से बेहतर हैं अनु कपूर, सीने में दर्द के कारण कराया गया एडमिट
पठान को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। निखत खान ने मूवी में शाहरुख की फोस्टर मदर का रोल निभाया है। पालन-पोषण करने वाली मां को फोस्टर मदर कहते हैं। दर्शकों को निखत का रोल काफी पसंद आ रहा है। वह इस फिल्म में उनकी अदाकारी को पसंद कर रहे हैं। बता दें निखत खान ने छोटे पर्दे से डेब्यू किया था। इससे पहले वह स्टार प्लस के शो ‘बन्नी चाऊ होम डिलीवरी’ और ‘मिशन मंगल’, ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ और ‘सांड की आंख’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकीं हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: