'एक रात का रेट' पूछने पर भड़कीं तारक मेहता... की एक्ट्रेस, बोलीं- दम है तो सामने बात कर

Munmun Dutta: एक मनचले ने एक्ट्रेस की फोटो पर भद्दा कमेंट करते हुए सवाल किया, जिसे पढ़कर अभिनेत्री को भयंकर गुस्सा आया और उन्होंने कमेंट करने वाली क्लास लगा दी थी। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या कह दिया था, जो मुनमुन इतना भड़क गई थीं।

Munmun Dutta

Munmun Dutta

विज्ञापन

Munmun Dutta: फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी तक के सितारे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। ज्यादातर स्टार्स हर लेटेस्ट अपडेट, फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इंटरनेट के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। सितारों के चाहने वाले भी उनसे जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन कई बार कुछ लोग ऐसी हरकत कर देते हैं, जिससे मजबूर होकर सितारों को जवाब देना पड़ जाता है। ऐसा ही एक किस्सा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के साथ हुआ है।

यूजर ने एक्ट्रेस से किया मिसबिहेव

यह तो सभी जानते हैं कि मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर खुद से जुड़ा हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करती हैं। एक बार जब मुनमुन दत्ता ने अपना एक फोटो शेयर किया तो इस पर एक यूजर ने बेहद भद्दा कमेंट किया। जी हां, यूजर ने मुनमुन दत्ता के फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि “एक रात का कितना?” मनचले के इस कमेंट को देखकर मुनमुन को बेहद गुस्सा आया और उन्होंने मनचले को खरी-खरी सुनाई।

Advertisment

मुनमुन ने दिया गजब का जवाब

एक्ट्रेस ने अपने जवाब में लिखा कि क्या बे साले, यहां भीख मांगने के लिए क्यों आया है? अपनी औकात भूल गया है, शक्ल खराब तो बातें तो कम से कम ढंग की कर ले। तेरे जैसे पर कोई थूकेगा तक नहीं। मुनमुन ने आगे लिखा कि अगर दम है तो सामने आकर बात कर। सोचा तुझे ब्लॉक कर दूं, लेकिन फिर सोचा कि पहले तेरी औकात तुझे याद दिला दूं। समझा गंवार कहीं का… चल जा अब अपनी बदसूरत शक्ल लेके कहीं।

विज्ञापन

2008 से शो से जुड़ी हैं एक्ट्रेस

मुनमुन के इस कमेंट को देखकर लोगों ने उनकी तारीफ की थी। यूजर्स का कहना था कि इस तरह के लोगों को उनकी औकात याद दिलाना बेहद जरूरी होता है। आपने सही किया, जो उसको बता दिया कि वह कौन है? गौरतलब है कि साल 2008 से लगातार अब तक मुनमुन ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो से जुड़ी हुई हैं। इस शो में वे बबिता अय्यर का किरदार निभा रही हैं। शो में मुनमुन के रोल को खूब पसंद किया जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ