Anupamaa में बड़ा फेरबदल, शो के सभी कलाकार होंगे बाहर? क्या बदल जाएंगे रुपाली-गौरव?

Anupamaa Big update: टीवी के फेमस शो ‘अनुपमा’ से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है, जिसके बाद फैंस को थोड़ी हैरानी भी हो रही है। जी हां, दावा किया जा रहा है कि अनुपमा के कलाकार अब शो छोड़ने वाले हैं। आइए बताते हैं पूरा मामला?

Anupamaa

Anupamaa

विज्ञापन

Anupamaa Big update: फेमस शो ‘अनुपमा’ के हर एक अपडेट पर दर्शकों की नजर रहती है। शो से जुड़ा कोई अपडेट आता है तो फैंस इस पर चर्चा करने लगते हैं। हाल ही में आई लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि ‘अनुपमा’ में अब एक बहुत बड़ा फेरबदल होने वाला है। जानकारी मिली है कि अब शो में रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के साथ नए चेहरे जुड़ेंगे।

शो में होगा बड़ा बदलाव

राजन शाही के बैनर तले निर्मित रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना फेम ‘अनुपमा’ इस वक्त अपने लेटेस्ट अपडेट की वजह से चर्चा में है। यह तो सभी जानते हैं कि अब तक शो में कई बार लीप आ चुके हैं। लेटेस्ट अपडेट की मानें तो कहा जा रहा है कि अब मेकर्स फिर से शो में 10-15 साल का लीप लाने के बारे में सोच रहे हैं। जैसे ही लोगों के कानों में यह खबर पड़ी तो सवाल उठा कि क्या इस लीप के बाद शो में बदलाव होगा? क्या अब रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना शो का हिस्सा रहेंगे?

Advertisment

10 से 15 साल का लीप

टेली चक्कर की रिपोर्ट की मानें तो भले ही शो में 10 से 15 साल का लीप आने वाला है, लेकिन रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना शो से जुड़े रहेंगे। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट में यह कहा गया कि शो के बाकी स्टार्स गौरव शर्मा, अरविंद वैद्य, निधि शाह, औरा भटनागर, कंवर अमर सिंह और अल्पना बुच शो का हिस्सा नहीं रहेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

शिवम खजुरिया लीड रोल में- रिपोर्ट्स

दावा तो यह भी किया जा रहा है कि शो में आने वाले इस लीप के बाद शिवम खजुरिया लीड रोल प्ले में रहेंगे, लेकिन अभी किसी भी अपडेट को लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले शो को वनराज यानी सुधांशू पांडे ने अलविदा कहा था।

विज्ञापन

शो से जा चुके हैं वनराज और काव्या

काव्या का रोल प्ले करने वाली मदालसा शर्मा भी शो छोड़ चुकी हैं। दोनों का शो छोड़ने को लेकर यही कहना था कि अब उनके किरदार में वह मजा नहीं रहा था, जो पहले था। इसलिए उन्होंने शो को छोड़ दिया। शो में दिखाया गया कि वनराज फ्रॉड करके भाग गया है और काव्या विदेश जा चुकी है। वनराज की वजह से पूरा परिवार सड़क पर आ गया और इस वजह से फैमिली को आशा भवन में रहना पड़ रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ