Bollywood Movies OTT Release: इन दिनों हर फिल्म थिएटर के बाद ओटीटी पर भी रिलीज की जा रही है। फिल्मों का ओटीटी पर रिलीज होना अब एक ट्रेंड बन चुका है। ऐसे में जो लोग थिएटर नहीं जा पाते उन्हें कुछ समय बाद ओटीटी पर फिल्म का मजा उठाने का मौका मिल जाता है। हाल ही में कई बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, जिनकी जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने की उम्मीद है। तो चलिए जानते हैं किस प्लेटफॉर्म पर कब और कौन-सी फिल्म दस्तक दे सकती है।
मुंज्या
‘मुंज्या’ 7 जून 2024 को ही थिएटर्स में रिलीज हुई है। इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। इस सुपरनैचरल हॉरर कॉमेडी को देखने वालों की थिएटर्स में लाइन लगी है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉरमेंस कर रही है। वहीं, ‘मुंज्या‘ (Munjya) की ओटीटी रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। अभी इस फिल्म की एग्जैक्ट ओटीटी डेट तो सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि ‘मुंज्या’ करीब 2 महीने बाद यानी जुलाई के आखिर या अगस्त की शुरुआत में ओटीटी पर दस्तक दे सकती है।
चंदू चैंपियन
कार्तिक आर्यन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चंदू चैंपियन‘ (Chandu Champion) जो 14 जून को रिलीज हुई है। ये फिल्म वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन कर रही है, लेकिन फैंस इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको बता दें, प्राइम वीडियो ने ‘चंदू चैंपियन’ के ओटीटी राइट्स हासिल कर लिए हैं और अगस्त या सितम्बर में ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: कभी Deepika Padukone के प्यार में पागल थे Siddharth Mallya, क्यों हुआ था ब्रेकअप?
मिस्टर एंड मिसेज माही
‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (Mr. & Mrs. Mahi) जो 31 मई को थिएटर्स में आई थी अब वो ओटीटी पर भी आने के लिए तैयार है। जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। अब तक ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की ओटीटी रिलीज डेट तो अनाउंस नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट हो सकती है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
17 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
19 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
21 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
21 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
23 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
23 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines