Kali Shakti करने आ रही अधर्म का विनाश, Maa के गाने की पहली झलक रिवील, आया ये अपडेट

काजोल की आने वाली फिल्म ‘मां’ का गाना ‘काली शक्ति’ का टीजर रिलीज हो गया है। गाने की रिलीज पर भी लेटेस्ट अपडेट आ गया है। आइए जानते हैं कि ये गाना अब रिलीज किया जाएगा?

Kali Shakti, Maa

फिल्म 'मां' के गाने पर अपडेट। image credit- instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मां’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। लोगों को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को लेकर कोई ना कोई अपडेट आता रहता है। इस बीच अब फिल्म ‘मां’ के गाने को लेकर जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि ‘मां’ पर क्या नया अपडेट आया है और इस अपडेट पर लोगों का क्या कहना है?

काजोल की फिल्म के गाने पर लेटेस्ट अपडेट

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने फिल्म के गाने पर अपडेट दिया है। काजोल ने फिल्म के अपकमिंग सॉन्ग का एक टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें काजोल एक अलग ही रौंद्र रूप में आ रही हैं। साथ ही ‘मां काली’ के अवतार में महिलाएं नजर आ रही हैं। सॉन्ग के टीजर वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि मां काली करेगी अधर्म का विनाश, होगा दैत्य का सर्वनाश और मां बुराई का नाश करने आएगी।

27 जून को रिलीज होगी फिल्म

इसी पोस्ट में आगे लिखा गया कि सॉन्ग कल रिलीज होगा। #MaaTheFilm 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, अपकमिंग सॉन्ग ‘मां’ की झलक देखने के बाद यूजर्स भी इस गाने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। एक यूजर ने इस टीजर को देखने के बाद लिखा कि ओएमजी, आपके लुक्स और एक्टिंग। दूसरे यूजर ने लिखा कि रानी। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि काजोल मैम यू आर द बेस्ट। इस तरह तमाम यूजर्स इस गाने की झलक पर रिएक्ट कर रहे हैं।

Kali Shakti, Maa

लीड रोल में नजर आएंगी काजोल

गौरतलब है कि काजोल लंबे टाइम बाद पर्दे पर नजर आने वाली है। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है और टिकट खिड़की पर फिल्म की ओपनिंग कैसी होती है? काजोल फिल्म में लीड रोल में नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज में ज्यादा दिन का टाइम नहीं बचा है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म को लेकर फैंस भी बहुत एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। मेकर्स और ऑडियंस दोनों को ही इससे बहुत उम्मीदें हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ