मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी के बेटे की तबीयत ठीक नहीं है। खराब सेहत के चलते मुनव्वर के बेटे को अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा है। इस बीच मुनव्वर की वाइफ मेहजबीन कोटवाला अपने बच्चे का ध्यान रख रही है। इतना ही नहीं बल्कि मेहजबीन ने अपने बेटे का हेल्थ अपडेट भी फैंस के साथ शेयर किया है। आइए जानते हैं कि मेहजबीन कोटवाला और मुनव्वर फारुकी के बेटे को क्या हुआ है?
मेहजबीन कोटवाला ने शेयर किया पोस्ट
मुनव्वर फारुकी की वाइफ मेहजबीन कोटवाला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में मेहजबीन कोटवाला ने अपने बेटे के साथ एक फोटो शेयर की है। पोस्ट में देखा जा सकता है कि मेहजबीन ने मिकेल की अस्पताल से फोटो शेयर की है। मिकेल अस्पताल के बेड पर लेटे हैं और दूसरे इसी पोस्ट में दूसरी फोटो है, जिसमें मेहजबीन ने मिकेल को गले लगाया हुआ है।
क्या बोली मेहजबीन?
इस पोस्ट को शेयर करते हुए मेहजबीन ने कैप्शन में लिखा है कि जल्दी ठीक हो जाओ मेरे प्यारे बच्चे, इसके अलावा मेहजबीन ने लिखा कि सभी पेरेंट्स से रिक्वेस्ट है कि वायरल इंफेक्शन बढ़ रहा है, इसलिए अपने बच्चों का ज्यादा ध्यान रखें। अपने बच्चों की हाइजीन पर ज्यादा ध्यान दें और उनका ध्यान रखें। गौरतलब है कि मुनव्वर फारुकी ने बीते साल गुपचुप तरीके से मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला संग निकाह किया था।
अचानक हुई थी मुनव्वर और मेहजबीन की शादी की खबर
किसी को नहीं पता था कि मुनव्वर और मेहजबीन के बीच में कुछ चल रहा है। अचानक से दोनों की शादी की खबर आई, तो सभी हैरान रह गए। कुछ दिनों पहले फराह खान के एक व्लॉग में स्टैंडअप कॉमेडियन ने बताया था कि मेहजबीन से मिलने के एक महीने बाद ही उन्होंने शादी कर ली थी। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि इतना बड़ा फैसला उन्होंने अपने बेटे के लिए लिया था।
बेटे के लिए की दूसरी शादी
मुनव्वर ने बताया था कि अपने बेटे के लिए मैंने दूसरी शादी का फैसला लिया था। कॉमेडियन का कहना है कि वो अपने बेटे को साथ रखना चाहते थे और यही वजह थी कि इतना बड़ा फैसला लेने में उन्होंने ज्यादा समय नहीं लिया।
यह भी पढ़ें- Ashish Chanchlani ने क्या सच में Elli AvRam संग रिश्ता किया कंफर्म? यूजर्स हुए कंफ्यूज
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
8 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
46 mins agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
2 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
3 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
4 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
5 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
13 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines