Munawar Faruqui: इन दिनों कॉमेडियंस घबराए हुए हैं। हाल ही में समय रैना (Samay Raina) के शो में जो विवाद हुआ है, उसके बाद बाकी आर्टिस्ट्स भी मुसीबत में आ गए हैं। कभी किसी के शो कैंसिल हो रहे हैं, तो किसी के शो को बैन करने की मांग की जा रही है। अब ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) के विनर और स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के लिए भी मुसीबत खड़ी हो गई है। मुनव्वर फारूकी के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है।
‘हफ्ता वसूली’ शुरू होते ही हुए बवाल
दरअसल, हाल ही में JioHotstar पर मुनव्वर फारूकी का नया शो ‘हफ्ता वसूली’ (Hafta Vasooli) शुरू हुआ है। इस न्यूज रूम कॉमेडी शो में पॉलिटिकल और कल्चरल इवेंट्स पर बात चल रही है। जमकर रोस्ट किया जा रहा है और अब ये मजाक सीरियस हो गया है, जिसके बाद मुनव्वर फारूकी मुसीबत में हैं। एक बार फिर मुनव्वर फारूकी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के इल्जाम लगे हैं। Amita Sachdeva नाम की एक वकील ने ट्विटर पर खुद इस बात की जानकारी दी है।
इन धाराओं में मुनव्वर फारूकी के खिलाफ FIR दर्ज
उन्होंने रिवील करते हुए बताया है कि उन्होंने ऑफिशियली आदतन अपराधी मुनव्वर फारूकी के खिलाफ उनके शो ‘हफ्ता वसूली’ के लिए शिकायत दर्ज की है। BNS धारा 196, 299, और 353 के साथ-साथ IT Act और बाकी धाराओं के तहत एफआईआर की रिक्वेस्ट की। वकील ने मुनव्वर फारूकी पर अश्लीलता को प्रमोट करने, दूसरे धर्मों का अपमान करने, सांस्कृतिक मूल्यों का उल्लंघन और युवाओं के दिमाग और समाज को प्रदूषित करने के आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Khatron Ke Khiladi 15 में होगी Bigg Boss कंटेस्टेंट की एंट्री? सोशल मीडिया की हैं ‘रानी’
मुनव्वर फारूकी पर लगा धर्मों का अपमान करने का आरोप
शिकायत ईमेल के जरिए भेजी गई है और सोमवार यानी आज स्पीड-पोस्ट कर इसे फिजिकली सबमिट किया जाएगा। वकील का दावा है कि अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वो खुद न्याय सुनिश्चित करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगी। आपको बता दें, मुनव्वर फारूकी इससे पहले भी कॉमेडी के चक्कर में जेल जा चुके हैं और उनका आज तक इस बात पर मजाक उड़ रहा है। वहीं, एक बार फिर उन पर दूसरे धर्मों का अपमान करने का संगीन आरोप लग गया है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
11 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
12 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
14 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
15 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
20 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
21 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
22 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines