क्या Khatron Ke Khiladi 15 में होगी Bigg Boss कंटेस्टेंट की एंट्री? सोशल मीडिया की हैं 'रानी'

Khatron Ke Khiladi 15: ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में एक नया नाम शामिल हो गया है। अब सोशल मीडिया की रानी के भी शो में शामिल होने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं।

Khatron Ke Khiladi 15 Manisha Rani

Khatron Ke Khiladi 15 Manisha Rani File Photo

Khatron Ke Khiladi 15: ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ में बिग बॉस के कई एक्स कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं। इस साल रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो के मेकर्स सलमान खान के ‘बिग बॉस’ के कई एक्स कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है। इस बार शो में सोशल मीडिया क्वीन भी नजर आ सकती हैं। ये सोशल मीडिया क्वीन कौन हैं? चलिए जानते हैं।

विज्ञापन

कौन हैं सोशल मीडिया क्वीन? जो खतरों से खेलती आ सकती हैं नजर

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से पॉपुलैरिटी हासिल करने वालीं मनीषा रानी (Manisha Rani) को लेकर कहा जा रहा है कि वो इस सीजन ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने मनीषा को ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के लिए अप्रोच किया है और एक्ट्रेस से इस शो के लिए बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी तक मनीषा ने शो के लिए हामी भरी या नहीं? ये कंफर्म नहीं हुआ है। मेकर्स या फिर मनीषा की तरफ से अभी तक ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है।

विज्ञापन

बिग बॉस और झलक के बाद ‘खतरों के खिलाड़ी’ में दिखेंगी मनीषा?

आपको बता दें, ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में मनीषा रानी ने अपने चुलबुले अंदाज से पूरे हिंदुस्तान का दिल जीत लिया था। उनका साफ दिल और मजाकिया अंदाज देखकर मनीषा रानी को ढेरों वोट्स आए थे। हालांकि, वो ये शो तो नहीं जीत पाईं, लेकिन कलर्स के दूसरे रियलिटी शो यानी ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhhla Jaa 11) की ट्रॉफी हासिल करने में वो कामयाब रही थीं। अगर वो अब ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ में आती हैं, तो वहां पर भी उनकी दमदार पर्सनालिटी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में कौन-कौन आ सकता है नजर?

वैसे मनीषा रानी के अलावा इस शो के लिए कई और नाम भी सामने आए हैं। ओरी उर्फ ओरहान अवतरमणि (Orhan Awatramani) को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का पहला कन्फर्म कंटेस्टेंट बताया जा रहा है। उनके अलावा अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), ईशा सिंह (Eisha Singh), एल्विश यादव (Elvish Yadav), चुम दरांग (Chum Darang), गुल्की जोशी (Gulki Joshi), दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) सिद्धार्थ निगम (Siddharth Nigam) और बसीर अली (Baseer Ali) को भी मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ