Munawar Faruqui Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में मुनव्वर फारूकी की एंट्री से घर चहक उठा है। कॉमेडियन ने मजाक-मजाक में घर में धमाल मचा दिया है। उन्होंने न सिर्फ एक ही एपिसोड में सबको रोस्ट करके रख दिया, बल्कि कुछ लोगों को तो सच का सामने भी करवा दिया है। मुनव्वर के शो में आने से अरमान मलिक और कृतिका की सबसे ज्यादा बैंड बजी है। इन दोनों को कॉमेडियन ने पूरी तरह से एक्सपोज कर दिया है और उनके डबल स्टैंडर्ड अब पूरी दुनिया के सामने आ गए हैं।
मुनव्वर ने उठाया साई की लड़ाई का किस्सा
इसी बीच घर में एक और कंटेस्टेंट है जो मुनव्वर फारूकी के निशाने पर आ गया है। इस कंटेस्टेंट को बातों-बातों में मुनव्वर ने उसकी असलियत दिखा दी। ये कोई और नहीं बल्कि साई केतन राव हैं। साई के साथ बिग बॉस में एक ही ऐसा हादसा हुआ है जिसकी वजह से लोग उन्हें याद रखेंगे। उनके और लवकेश की फाइट ने ही उन्हें बिग बॉस में दिखने का मौका दिया है। आपको याद होगा कि साई केतन राव एक बार लवकेश से इतने नाराज हो गए थे कि वो उन्हें मारने तक चले गए थे। इस दौरान उन्होंने कभी अपनी शर्ट फाड़ी तो कभी चीजों के साथ तोड़-फोड़ मचाई।
साई को मुनव्वर फारूकी ने किया रोस्ट
अब उसी इंसिडेंट के बारे में मुनव्वर फारूकी ने साई केतन को रोस्ट किया है। उन्होंने पहले तो साई को बताया कि पहली गाली उन्होंने दी थी। इसके बाद जब साई अपनी सफाई पेश करने लगे और बताने लगे कि लवकेश की गाली के बाद उन्हें गुस्सा आने लगा तो मुनव्वर ने कहा कि दोनों गालियां मां पर ही हैं। इसके बाद भी साई बिना रुके खुद को सही साबित करने की कोशिश कर रहे थे तब मुनव्वर बोले कि गलती आपकी नहीं है, गलती उसकी है।
ताना देते हुए बताई गलती
हालांकि, इसमें एक ट्विस्ट था, उन्होंने कहा गलती उसकी है कि उसने सॉरी बोला आपको। गलती उसकी है कि उसने आप पर रिएक्ट नहीं किया। आपने पहले गाली दी थी और उसने सिर्फ गाली नहीं दी क्योंकि आप गाली सुनकर मारने जा सकते हो, अगर आपकी गाली सुनकर वो सिर्फ गाली न देता और मारने आ जाता तो वो जस्टिफाई होता। अब तंज कसते हुए मुनव्वर ने जो भी कहा है उससे साई को सांप सूंघ गया है और वो इस पर कोई भी जवाब देने लायक नहीं रहे।
संबंधित खबरें
आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
1 hr agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
1 hr agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
5 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
6 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
7 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
8 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
9 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
11 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines