---विज्ञापन---

कौन हैं Kriti Sanon का रूमर्ड करोड़पति बॉयफ्रेंड Kabir Bahia? तस्वीरें लीक होने पर गरमाया मामला, Hardik Pandya के हैं खास

Kriti Sanon Boyfriend: कृति सेनन के बॉयफ्रेंड का नाम रिवील हो गया है। एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनकी वजह से उनकी पोल खुल गई है। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस का नाम किसके साथ जुड़ रहा है और वो शख्स कौन है?

---खबर नीचे जारी है---

Kriti Sanon Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की लव लाइफ के चर्चे आज पूरी दुनिया में हो रहे हैं। एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। इन फोटोज के इंटरनेट पर वायरल होते ही कृति सेनन का नाम एक करोड़पति बिजनेसमैन से जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि कृति इस शख्स को डेट कर रही हैं और दोनों साथ में विदेश में छुट्टियां भी मना रहे थे। हालांकि, तस्वीरों की वजह से इन दोनों की चोरी पकड़ी जा चुकी है। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस का नाम किसके साथ जुड़ रहा है।

कृति की कबीर बहिया संग क्यों उड़ रही हैं डेटिंग रूमर्स?

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि कृति सेनन अब UK बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कृति ने हाल ही में अपना बर्थडे कबीर बहिया के साथ ही ग्रीस में सेलिब्रेट किया है। सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों में कृति-कबीर बहिया के साथ टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं कबीर बहिया ने भी अपने सोशल मीडिया से उसी जगह की तस्वीर शेयर की है जहां कृति दिखाई दी थीं। हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में एक्ट्रेस को टैग नहीं किया है। यानी ये दोनों अपने रिश्ते को एक सीक्रेट ही रखना चाहते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

कौन हैं कबीर बहिया?

आपको बता दें, इन दोनों की पहली मुलाकात नुपुर सेनन यानी कृति सेनन की बहन की वजह से हुई थी। कबीर बहिया की उम्र जहां 24-25 साल बताई जा रही है। वहीं, कृति ने अब अपना 34वां जन्मदिन मनाया है। यानी एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड से उम्र में 9 से 10 साल बड़ी हैं। बताया जा रहा है कि कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड के पिता कुलजिंदर बहिया Southall Travel के फाउंडर हैं। उनकी गिनती लंदन के अमीर परिवारों में होती है। उनकी नेट वर्थ साढ़े तीन हजार करोड़ के आस-पास बताई जा रही है।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Kriti (@kritisanon)

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: क्यों फिनाले वीक में शो छोड़ना चाहते हैं 2 टॉप कंटेस्टेंट्स? 4 कारण रिवील

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Kabir Bahia (@k.a.b.b.s)

---खबर नीचे जारी है---

 

क्रिकेटर्स के साथ है खास नाता

इसके अलावा कबीर बहिया का इंडियन क्रिकेटर्स के एक साथ भी खास कनेक्शन है। महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या के साथ कबीर बहिया की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। उनके इंस्टाग्राम पर दिख रही ये तस्वीरें इसी तरफ इशारा कर रही हैं कि वो इन दोनों के काफी करीब हैं। एक तस्वीर में तो कृति और उनकी बहन भी महेंद्र सिंह धोनी, उनकी पत्नी साक्षी और कबीर बहिया के साथ पोज देती नजर आई थीं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jul 29, 2024 07:51 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola