मुनव्वर फारूकी ने दूसरे निकाह को क्यों रखा सीक्रेट? कॉमेडियन को इस बात का था 'डर'

मुनव्वर फारूकी हाल ही में सना खान और मुफ्ती अनीस के पॉडकास्ट का हिस्सा बने जहां उन्होंने दहेज प्रथा पर बात की। साथ ही अपने डर का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने निकाह को क्यों सीक्रेट रखा था?

munawar faruqui open up reason hide wedding with mehzabeen coatwala sana khan podcast

Munawar Faruqui And Mehzabeen Faruqui File Photo

बिग बॉस 17 के विनर और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा सीक्रेट रखना पसंद करते हैं। हालांकि बिग बॉस के घर में रहते हुए उनकी पर्सनल लाइफ काफी विवादों में आ गई थी। आयशा खान ने कॉमेडियन पर डबल डेटिंग तक का आरोप लगाया था। खैर मुनव्वर महजबीन कोटवाला के साथ दूसरा निकाह कर चुके हैं और अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि महजबीन के साथ उन्होंने निकाह को क्यों दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा था? इस खुलासे के साथ ही कॉमेडियन ने दहेज प्रथा पर भी अपनी राय रखी।

विज्ञापन

सना खान के पॉडकास्ट में पहुंचे मुनव्वर

मुनव्वर फारूकी रमजान के मौके पर सना खान और मुफ्ती अनीस के पॉडकास्ट का हिस्सा बने। इस दौरान अनीस ने बताया कि उन्होंने हमेशा देख है कि कॉमेडियन अपने परिवार और गांव के लोगों की मदद करते हैं। वह हमेशा एक लिफाफे में निश्चित धनराशि रखकर लोगों में वितरित करते हैं। इस पर मुनव्वर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब कोई आपके पास आए तो उसे खाली हाथ नहीं जाने देना चाहिए। अगर अल्लाह ने उसे आपके पास भेजा है, तो उसकी मदद करनी चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज प्रथा पर क्या बोले कॉमेडियन?

कॉमेडियन ने दहेज प्रथा पर अपने विचार रखते हुए कहा, ‘दहेज नहीं देना चाहिए। शादियों पर खर्च नहीं करना चाहिए। मुझे कई ऐसे लोग मिले हैं, जिन्होंने कहा कि बच्चे की शादी के लिए उन्हें पैसों की जरूरत है। मैं भी शादी की है, लेकिन फंक्शन काफी छोटा रखा था।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘हम सब अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं इसलिए जब मौका मिले हाथ को देने वाला रखना चाहिए।’

क्यों छिपाया था महजबीन से निकाह?

मुनव्वर फारूकी ने बताया कि ‘अब मुझे सच में डर लग रहा है। हम दोनों (मैं और महजबीन) को किसी की नजर लग गई तो? मुझे नजर से डर लगता है। उतना डर मुझे मौत से भी नहीं लगता है इसलिए मैं हमें दूसरों की नजर से दूर रखने की कोशिश करता हूं।’ गौरतलब है कि मुनव्वर फारूकी की महजबीन से दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी से एक बेटा है, जिसका जिक्र वह अक्सर करते रहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ