तलाक के बाद ईशा देओल को 'रोमांस' पर हेमा मालिनी से क्या मिली सलाह? एक्ट्रेस ने बताया

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से पिछले साल तलाक ले लिया था। अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि तलाक के बाद रोमांस पर उन्हें उनकी मां से क्या नसीहत मिली थी?

hema malini advice for romance give esha deol after divorce with bharat takhtani

Esha Deol And Hema Malini File Photo

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और बिजनेसमैन भरत तख्तानी के अलगाव की खबरें पिछले साल जनवरी, 2024 में आई थीं। दोनों ने 11 साल की शादी को खत्म कर दिया है। एक्ट्रेस तलाक के बाद अपनी दोनों बेटियों की परवरिश अकेले कर रही हैं। हालिया इंटरव्यू में ईशा ने अपने तलाक को लेकर बात की। साथ ही बताया कि पति भरत तख्तानी से अलग होने के बाद उन्हें मां हेमा मालिनी से क्या सलाह मिली थी? एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां ने उनसे कहा था कि तलाक के बाद वह अपनी जिंदगी से रोमांस को खत्म नहीं करें। हालांकि इस पर उन्होंने अभी तक काम नहीं किया है।

विज्ञापन

ईशा देओल ने किया खुलासा

द क्विंट को दिए इंटरव्यू में ईशा देओल ने बताया कि पति भरत तख्तानी से अलग होने के बाद उनकी मां हेमा मालिनी ने उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की सलाह दी थी। एक्ट्रेस ने कहा, ‘सभी मां अपनी बेटी से कहना चाहती हैं कि वह अपनी पहचान को हमेशा बनाए रखे। मेरी मां ने मुझे हमेशा याद दिलाया है कि कुछ भी हो जाए, एक महिला को खुद का प्रोफेशन और काम करते रहना चाहिए। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे फाइनेंशियल इंडिपेंडेंट होना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रोमांस खत्म नहीं होने की दी सलाह

ईशा देओल ने आगे कहा, ‘मेरी मां ने मुझे एक महिला के तौर पर हमेशा इंडिपेंडेंट रहने की सलाह दी है। चाहें उसके पति की आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। उन्होंने मुझसे कहा कि तुमने भले ही करोड़पति से शादी की हो लेकिन फाइनेंशियली इंडीपेंडेंट होना एक महिला को अलग बनाता है।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उनकी मां ने सलाह दी थी कि रोमांस को जिंदगी से कभी खत्म नहीं होने देना चाहिए।

एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरी मां का मानना है कि रोमांस जिंदगी का एक अनिवार्य हिस्सा है। इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। ईशा ने बताया कि ‘मां ने मुझसे कहा था कि रोमांस आपको वह एहसास देता है, जो हम सभी को चाहिए। ये कुछ ऐसा है जो कभी खत्म नहीं होना चाहिए। मैंने उनकी सलाह को ध्यान में रखा लेकिन अभी तक उस पर अमल नहीं किया है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ