Munawar Faruqui on Bigg Boss OTT 3 Winner: बिग बॉस 17 के विनर रहे चुके मुनव्वर फारुकी अक्सर अपने कॉमेडी और अपने मजाकिया अंदाज में बारे में हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। मुनव्वर फारुकी ने अब बिग बॉस ओटीटी 3 पर अपने अंदाज में टिप्पणी की। मुनव्वर ने एक के बाद कई ट्वीट्स करते हुए घर में होने वाले अपने मुद्दों पर तंज कसा है। क्या कुछ कहा है मुनव्वर ने, चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
मुनव्वर ने कृतिका-विशाल पर कसा तंज
बिग बॉस के घर में पिछले हफ्ते काफी हंगामा देखने को मिला। वीकेंड का वार पर विशाल पांडे और अरमान मलिक के बीच थप्पड़ कांड हुआ, वहीं दूसरी तरफ लवकेश कटारिया को भी बिग बॉस की तरफ से सजा मिलना, इस सब कलेश से फैंस काफी एंटरटेन हुए। ऐसे में मुनव्वर फारुकी ने इन सभी मामलों पर कमेंट किया है।
मुनव्वर फारुकी ने सबसे पहले कृतिका मलिक और विशाल पांडे को लेकर एक ट्वीट किया कि वो बस उम्मीद कर रहे हैं कि बिग बॉस के घर में सुबह होते ही “भाभी तुम खुशियों का खजाना” गाना न बजाया जाए। वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘विशाल की टीम को 1 सेकंड की रील पोस्ट करनी चाहिए। मुझे भी मार पड़ेगी..’ मुनव्वर के इन ट्वीट्स को पढ़कर सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब मजे लिए।
मुनव्वर ने कटारिया को बताया विनर
मुनव्वर फारुकी ने सिर्फ कृतिका और विशाल पर ही नहीं बल्कि लवकेश कटारिया और एल्विश यादव पर भी मजाक कर डाला। मुनव्वर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ऐसा लगता है जैसे लवकेश कटारिया के दोस्तों के नसीब में चक्की पीसना ही लिखा है?। अब इस बात से मुनव्वर का सीधा-सीधा निशाना एल्विश यादव की तरफ था। इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस के विनर को लेकर भी एक ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि ‘बेट लगाई, ये सीजन कटारिया ही जीतेगा लेकिन बेट कौन से एप पर लगानी है ये नहीं पता।’
मुनव्वर के इन ट्वीट्स के बाद लोगों ने खूब हंसी मजाक किया। उनके फैंस ने उनके मजाकिया अंदाज की जमकर तारीफ की।
यह भी पढें: ब्रेस्ट कैंसर से Hina Khan कितना बदल रहीं? एक्ट्रेस बोलीं- ब्रेकडाउन हो रहा…
संबंधित खबरें
अभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
1 hr ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
2 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
3 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
5 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
7 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
9 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
9 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines