कलर्स का पॉपुलर कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ पिछले काफी वक्त से दर्शकों को एंटरटेन करता हुआ आ रहा है। दर्शकों की डिमांड पर शो को कुछ हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इसी के साथ करण कुंद्रा, निया शर्मा, अली गोनी और रीम शेख जैसे पिछले सीजन के कंटेस्टेंट्स की दोबारा री-एंट्री हो गई है। इस बीच खबर आ रही है कि ‘बिग बॉस 17’ के विनर और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में एंट्री करने जा रहे हैं। यही नहीं शो में आते ही उन्होंने एल्विश यादव को रिप्लेस कर दिया है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सेट से जुड़े एक सूत्र ने रिवील किया है।
एल्विश यादव नहीं कर पाए शूट
इंडिया फोरम की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भारती सिंह के शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में शामिल हो गए हैं। सेट से जुड़े एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि शेड्यूलिंग मुद्दों के चलते एल्विश यादव फिलहाल एपिसोड की शूटिंग नहीं कर पाए हैं, जिसकी वजह से मेकर्स ने मुनव्वर फारूकी को शो में शामिल किया है। यानी कि ये रिप्लेसमेंट सिर्फ एक ट्विस्ट के चलते करनी पड़ी है।
यह भी पढ़ें- ‘धर्म के मामले में कोई जबरदस्ती नहीं है…’, Salim Merchant ने Pahalgam Attack पर क्या कहा?
दो अन्य शो में नजर आ रहे एल्विश
बता दें कि एल्विश यादव इन दिनों कई शो में नजर आ रहे हैं। एक तरफ वह ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ से जुड़े हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ वह ‘एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस’ में गैंग लीडर में बने हैं। इसके अलावा जियो हॉटस्टार पर एल्विश का गेम शो ‘इंडियन गेम अड्डा’ भी टेलीकास्ट हो रहा है।
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में दिखे थे मुनव्वर
‘लाफ्टर शेफ्स 2’ से पहले कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को सोनी टीवी के कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में देखा गया था। शो के फिनाले वीक में एक दिन के लिए बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इस दौरान मुनव्वर ने शो के विनर गौरव खन्ना पर डिश कॉपी करने के लग रहे आरोपों को भी उठाया था। जिसके बाद गौरव ने साफ किया था कि शो के दौरान वह सभी अपनी डिश को खुद से तैयार करते हैं। खैर अब देखना दिलचस्प होगा कि मुनव्वर फारूकी ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में क्या कमाल दिखाते हैं?
संबंधित खबरें
शादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान, पत्नी संग शेयर की वेडिंग फोटो
56 mins agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी; सलमान खान के शो में भी आए थे नजर
59 mins ago'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
1 hr agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
12 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
17 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
18 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
22 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines