Munawar Faruqui Abhishek Kumar Funny Video: सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है। कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने एक बार फिर फैंस को हंसने का मौका दे दिया है। इस बार उनका साथ उनके खास दोस्त और एक्टर अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने दिया है। अब अभिषेक और मुनव्वर का एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इसे देखने के बाद आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। अब इन दोनों ने मिलकर ईशा मालवीय (Isha Malviya) और समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) के ब्रेकअप पर चुटकी ली है।
मुनव्वर और अभिषेक ने की थी ब्रेकअप की भविष्यवाणी
दरअसल, ये तो आपको याद होगा कि जब मुनव्वर और अभिषेक बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का हिस्सा थे तो इन दोनों ने बिग बॉस में शर्त लगाई थी कि ईशा और समर्थ का पक्का ब्रेकअप होगा। दोनों ये डिसकस कर रहे थे कि कब तक ये दोनों अलग हो जाएंगे। ऐसे में अभिषेक ने साफ कहा था कि बिग बॉस खत्म होते ही 2 महीने के अंदर दोनों ब्रेकअप कर लेंगे। तो वहीं, मुनव्वर फारुकी का दावा था कि कम से कम 4 महीने तो साथ रहेंगे और उसके बाद ब्रेकअप करेंगे। इतना ही नहीं इन दोनों ने इस पर पैसों की शर्त तक लगा दी थी।
कौन जीता शर्त?
वहीं, अब फाइनली इन दोनों की ब्रेकअप की भविष्यवाणी सच हो गई है। तो अभिषेक और मुनव्वर ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। दोनों मजाक-मजाक में लड़ रहे हैं कि कौन ये शर्त जीता है और एक दूसरे से पैसे छीनते हुए नजर आ रहे हैं। मुनव्वर कह रहे हैं 3 महीने बाद हुआ है तो अभिषेक कह रहे हैं बाहर निकलते ही हुआ है। इतना ही नहीं ये दोनों एक-दूसरे को ये भी कहते हैं इंटरव्यू देख पता चल जाएगा और तेरी तो बातचीत है पुछले उनसे। साथ ही ये दोनों हंसते हुए भी दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Shilpa Shinde के दिल में Vikas Gupta के लिए कड़वाहट बरकरार, कह दी चुभने वाली बात; वीडियो वायरल
समर्थ और अभिषेक में हुई दोस्ती
अब ये ब्रेकअप असल में कब हुआ था ये तो ईशा और समर्थ ही जानते हैं। वैसे अब ईशा और समर्थ अपने ब्रेकअप को ऑफिशियली कंफर्म कर चुके हैं। इतना ही नहीं समर्थ ने तो ईशा पर कई आरोप भी लगाए हैं और उनके खिलाफ कई बयान दिए हैं। समर्थ ने ये भी बताया कि इस बुरे दौर में ईशा के एक्स बॉयफ्रेंड यानी अभिषेक ने उनका ध्यान रखा। अभिषेक रोज समर्थ को फोन कर उनसे उनका हाल पूछते थे और हिम्मत देते थे। ऐसे में इन दोनों दुश्मनों की दोस्ती भी गहरी हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ मुनव्वर और अभिषेक का वीडियो फैंस खूब एन्जॉय कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
10 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
12 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
13 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
13 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
16 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
16 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines