---विज्ञापन---

Shilpa Shinde के दिल में Vikas Gupta के लिए कड़वाहट बरकरार, कह दी चुभने वाली बात; वीडियो वायरल

Shilpa Shinde On Vikas Gupta: शिल्पा शिंदे ने अब विकास गुप्ता संग अपनी दुश्मनी बरकरार होने का सबूत दिया है। एक्ट्रेस ने अब कुछ ऐसा ताना मार दिया है जिसे सुनकर न सिर्फ फैंस बल्कि विकास गुप्ता भी चौंक जाएंगे। एक्ट्रेस अब विकास गुप्ता का सरेआम मजाक उड़ाते हुए नजर आई हैं।

---विज्ञापन---

Shilpa Shinde On Vikas Gupta: बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11) की विनर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) जल्द ही खतरों से खेलती हुए नजर आएंगीं। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के सेलिब्रिटी बेस्ड स्टंट शो में ‘खतरों के खिलाड़ी 14‘ (Khatron Ke Khiladi 14) में अब शिल्पा शेट्टी एंट्री मार चुकी हैं। वैसे रियल लाइफ में तो एक्ट्रेस खतरों का सामना करने में एक्सपर्ट हो चुकी हैं। वो अक्सर ही किसी न किसी कंट्रोवर्सी में फंस जाती हैं और फिर उनका वो रूप देखने को मिलता है जो न सिर्फ फैंस बल्कि इंडस्ट्री को भी हैरान कर देता है।

आज भी कायम है विकास और शिल्पा की दुश्मनी?

आपको याद ही होगा जब शिल्पा ‘भाभी जी घर पर हैं!’ (Bhabi Ji Ghar Par Hai!) में लीड रोल प्ले कर रही थीं तो मेकर्स से विवाद के बाद उन्हें बीच शो से निकाल दिया गया था। इसके बाद सलमान खान (Salman Khan) के शो में उन्होंने विकास गुप्ता (Vikas Gupta) पर संगीन आरोप लगाए थे। शो में इन दोनों की जमकर लड़ाइयां हुई थीं और दोनों में से किसी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। विकास और शिल्पा की लड़ाई ने उस दौरान खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लोगों को इनके झगड़े देखने में मजा भी आता था इसलिए शो की TRP भी छप्परफाड़ आई थी।

---विज्ञापन---

शो में विकास की एंट्री पर क्या करेंगी शिल्पा?

वहीं, आज भी लोगों के मन में सवाल हैं कि अब इन दोनों में सुलह हुई या नहीं? क्या आज भी इनकी जानी दुश्मनी बरकार है? अब इसका जवाब आपको खुद शिल्पा के एक जवाब से मिल जाएगा जो उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में दिया है। दरअसल, ‘खतरों के खिलाड़ी’ में शामिल होने से पहले एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई तीखे सवालों के भी जवाब दिए। इन्हीं में से एक था कि अगर शो में वाइल्ड कार्ड के रूप में विकास गुप्ता की एंट्री हो गई तो वो क्या करेंगी?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पॉकेट मनी का नहीं था रिवाज, घर से पैसे नहीं लेता था ये स्टार, ऐसे ‘बनते-बिगड़ते’ बन गया ‘कॉमेडी का सुपरस्टार’

शिल्पा ने उड़ाया विकास का मजाक?

इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कह दिया जो सुनकर फैंस भी शॉक्ड रह जाएंगे। शिल्पा ने उल्टा मीडिया से ही पूछ लिया- ‘अच्छा तो क्या वो हैं इस इंडस्ट्री में!!!’ उनका ये जवाब अब वायरल हो रहा है। इसके अलावा जब शिल्पा से पूछा गया कि आप अगर विकास गुप्ता से मिलती हैं तो उनसे क्या कहेंगी। तब भी शिल्पा ने यही कहा – ‘गुप्ता जी कहां हो?’ काफी समय से विकास गुप्ता इंडस्ट्री से गायब दिख रहे हैं अब शिल्पा ने उसी बात पर उन्हें ताना मारा है। अब यूजर्स शिल्पा की इस बात पर रिएक्ट करते हुए मजे ले रहे हैं।

First published on: May 19, 2024 01:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola