Mumtaz: बॉलीवुड में अक्सर कोई ना कोई स्टार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसा खुलासा कर देता है, जो लोगों में चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में वेटरन एक्ट्रेस मुमताज ने भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसा ही कहा है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने और शम्मी कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप पर बात की है। इस दौरान मुमताज ने बताया कि 17 साल की उम्र में शम्मी ने उन्होंने शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन उन्होंने इसे क्यों रिजेक्ट कर दिया था? आइए जानते हैं…
मुमताज ने पर्सनल लाइफ पर की बात
दरअसल, मुमताज ने हाल ही में Rediff के साथ इस बारे में बात की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जब वो सिर्फ 17 साल की थीं, तो उस वक्त शम्मी कपूर ने उन्हें प्रपोज किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि शम्मी चाहते थे कि काम छोड़ दें। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि कुछ भी हो, लेकिन कोई मुझे उतना प्यार नहीं दे सकता, जितना उन्होंने मुझे दिया। आज भी जब कभी उनका नाम आता है, तो मेरी आंखें भर आती हैं, मैं कभी भी उन्हें नहीं भूल सकती।
लव रिलेशनशिप से बढ़कर था रिश्ता
मुमताज ने बताया कि ये कई लव रिलेशनशिप नहीं था बल्कि उससे भी कुछ ज्यादा ही बढ़कर था। हम दोनों का एक-दूसरे के लिए प्यार अलग था और हम बहुत प्यार करते थे। उन्होंने बताया कि उस वक्त कपूर फैमिली में औरतें काम नहीं करती थीं और अगर वो शम्मी से शादी करती, तो इसके लिए उन्होंने अपने करियर की कुर्बानी देनी पड़ती, जो वो नहीं कर सकती थीं।
अपने टाइम पर सबसे ज्यादा फीस लेती थीं
मुमताज ने बताया कि यही वजह थी कि मैंने अपने करियर के आगे प्यार को ठुकरा दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि शम्मी भी अपनी फैमिली की हर बात का ध्यान रखते थे और उनका सम्मान करते थे। मैंने भी अपने करियर का सम्मान किया और इसके अलावा मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था। उस वक्त मेरे पास मेरी फैमिली की भी जिम्मेदारी थी और इतने स्ट्रगल के बावजूद सिर्फ 8 लाख रुपये मिलते थे। मुमताज ने कहा कि अपने टाइम पर वो सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हसीना थीं।
शम्मी ने भी इस रिश्ते पर की थी बात
बता दें कि ना सिर्फ मुमताज बल्कि शम्मी ने भी Lehren Retro को दिए इंटरव्यू में मुमताज संग रिश्ते पर बात की थी। उनका कहना था कि उस वक्त मेरी वाइफ का निधन हो चुका था और मैं अकेला था। मुमताज की उम्र छोटी थी और वो एक सुंदर लड़की थी। कुछ ही टाइम में हम दोनों ने बहुत सारे सपने देखें, लेकिन फिर सब कुछ एक बुरे सपने में बदल गया। बताते चलें कि शम्मी की पहली वाइफ चेचक की वजह से इस दुनिया को अलविदा कह गई थी और उन्होंने बच्चों के लिए नीला देवी से दूसरी शादी की थी। हालांकि मुमताज ने बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी की थी और दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए थे।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss के इस कंटेस्टेंट पर गर्लफ्रेंड ने किया ‘काला जादू’, फूंक-फूंक कर पिलाती थी पानी, कर लिया था काबू
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
42 mins agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
45 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
15 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
18 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
19 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
19 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines