---विज्ञापन---

‘बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा हाल…’, Salman Khan को फिर मिली धमकी, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को आया मैसेज

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर से धमकी मिली है। इस बार धमकी में कहा गया कि अगर सलमान ने उनकी बात नहीं मानी तो बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया है।

---विज्ञापन---

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा को लेकर इस वक्त हर कोई टेंशन में है। जबसे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड हुआ है, तबसे ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस भी सलमान की सुरक्षा में उनकी घर के बाहर मौजूद है, लेकिन इस बीच अब फिर से सलमान खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी की ओर से फिर से धमकी मिली है।

धमकी देने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के नाम का धमकी भरा मैसेज आया है। मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है। मुंबई के ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें अभिनेता सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है। ‘इसको हल्के में ना लें, वरना सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा’।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई

ये धमकी सलमान खान को ऐसे में मिली है, जब पहले ही माहौल बेहद गरम है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बाबा के मर्डर के बाद सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ाया भी गया है। साथ ही खान परिवार ने भी किसी को घर ना आने की अपील की है। ऐसे में फिर से सलमान खान को धमकी मिलना एक्टर के फैंस और चाहने वालों की चिंता बढ़ा रही है। हर कोई इसके बारे में सोच रहा है और सलमान को लेकर टेंशन में है।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की चिंता बढ़ी

गौरतलब है कि हाल ही में एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और मुंबई में पूर्व कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है, जिसकी जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। वहीं, अब सलमान खान को भी जो धमकी मिली है, उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है। इसके बाद अब फिर से सलमान को लेकर टेंशन बढ़ गई है। फैंस और एक्टर के चाहने वाले उनको लेकर चिंता में है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Salman Khan इस बार वीकेंड का वार होस्ट करेंगे या नहीं? आया ताजा अपडेट, सदमे से उबर रहे भाईजान?

First published on: Oct 18, 2024 07:26 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola