Salman Khan इस बार वीकेंड का वार होस्ट करेंगे या नहीं? आया ताजा अपडेट, सदमे से उबर रहे भाईजान?

Bigg Boss 18: टीवी का मोस्ट पॉपुलयर रियलिटी शो बिग बॉस 18 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जी हां, पहले कहा जा रहा था कि इस बार भी सलमान खान ‘वीकेंड का वार’ में नजर नहीं आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि सलमान ही इस बार शो को होस्ट करेंगे।

Salman Khan

Salman Khan

Bigg Boss 18: टीवी का मोस्ट पॉपुलयर रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों खूब चर्चा में है। खबरों के बाजार में शो से जुड़ी तमाम छोटी-बड़ी खबरें मिल जाएगी। हालांकि अब शो को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, ऐसा सुनने में आ रहा था कि बिग बॉस 18 में इस बार भी ‘वीकेंड का वार’ सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां, सलमान खान ही ‘वीकेंड का वार’ पर घरवालों की क्लास लगाते नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

सलमान खान की सुरक्षा को लेकर टेंशन

दरअसल, जबसे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड हुआ है, तबसे ही सलमान खान की सुरक्षा को लेकर टेंशन बढ़ी हुई है। बाबा को गोली लगते ही सलमान खान उनसे मिलने के लिए सेट से चले गए थे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से एक्टर का बाबा से ना मिलने की ही सलाह दी। हालांकि जब भाईजान खुद को रोक नहीं पाए, तो बाद में बाबा से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उस दौरान सलमान खान की सिक्योरिटी बेहद टाइट थी।

विज्ञापन

‘वीकेंड का वार’ होस्ट करेंगे सलमान खान

कड़ी सुरक्षा के बीच ही सलमान खान को बाबा के घर जाते भी देखा गया था। इस दौरान शेरा, सलमान का बहुत ध्यान रख रहा था। हालांकि इस सबके बीच ये सुनने को मिला कि सुरक्षा को देख हुए सलमान खान इस बार भी ‘वीकेंड का वार’ होस्ट नहीं करेंगे और उनकी जगह फराह खान घरवालों की क्लास लगाती नजर आएंगी, लेकिन अब ये कंफर्म हो गया है कि सलमान खान ही ‘वीकेंड का वार’ पर नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

यूजर ने किया रिएक्ट

बता दें कि इस खबर की जानकारी बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट बिग बॉस तक ने शेयर की है। जैसे ही फैंस को ये खबर मिली तो सभी खुशी से झूम उठे। हर कोई इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी देने लगा। एक यूजर ने इस पर लिखा कि सलमान बिग बॉस भी होस्ट करेंगे और सिकंदर की शूटिंग भी। दूसरे यूजर ने लिखा कि सलमान खान के बिना बिग बॉस अधूरा है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी है जान से मारने की धमकी

एक तीसरे यूजर ने लिखा कि सलमान भाई फिर से आ रहे हैं। चौथे यूजर ने लिखा कि अब आएगा असली मजा। इस तरह कमेंट्स करके यूजर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। ऐसे में सलमान खान को Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है और अब बाबा की हत्या के बाद भाईजान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ