Kartik Aaryan: फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर अभिनेता कार्तिक आर्यन खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कार्तिक की फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) 17 फरवरी 2023 को रिलीज हुई हैं।
कार्तिक आर्यन ने दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर दुबई के बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) तक अपनी फिल्म ‘शहजादा’ का प्रमोशन कर दिया। जिसको लेकर भी एक्टर ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी।
मुंबई पुलिस ने काटा कार्तिक का चालान
फिल्म के रिलीज डे पर कार्तिक अपने माता-पिता के साथ बप्पा के दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर गए। लेकिन वहां से जब अभिनेता लौट रहे थें तो मुंबई पुलिस ने कार्तिक का चालान काट दिया।
ड्राइवर ने नो पार्किंग जोन में खड़ी की कार
दरअसल, कार्तिक के ड्राइवर ने कार को नो पार्किंग जोन में खड़ा कर दिया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने न सिर्फ कार्तिक की कार का चालान किया बल्कि कार का फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए बहुत मजेदार कैप्शन भी लिख दिया। मुंबई पुलिस के ये ट्वीट अब जमकर वायरल हो रहा है।
मुंबई पुलिस ने किया ट्वीट
बता दें कि हाल ही में मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर लिखा कि ‘प्रॉब्लम? प्रॉब्लम यह थी कि कार गलत साइड पार्क की गई थी! ‘शहजादे’ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा सकते हैं, यह सोचकर ‘भूल’ मत करिए। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने हैशटैग के साथ लिखा है, ‘रूल्स आजकल एंड फॉरएवर।’ कार्तिक को मुंबई पुलिस ने फिल्मों की तर्ज पर मजेदार तरीके से संदेश दिया है।
और पढ़िए –Nawazuddin Siddiqui के दुबई वाले घर में फंसी मेड, वीडियो शेयर कर लगाए ये गंभीर आरोप
मजेदार कमेंट्स कर रहे यूजर्स
साथ ही अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इसपर मजेदार कमेंट्स करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘यह क्या फिल्म का प्रमोशन है?’
हालांकि, कुछ लोगों ने पुलिस पर गुस्सा भी निकाला हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘अगर किसी नेता की गाड़ी होती तब भी क्या ऐसे चालान काटा जाता?’ दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘कुछ लोग प्राइवेट वाहनों पर पुलिस की नेम प्लेट लगाते हैं, उसका क्या?’ इसके साथ ही लोग अब तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
56 mins ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
3 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
4 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
4 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
17 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
2 days agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines