हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पंचतत्व में विलीन हुए Mukul Dev, नम आंखों से सबने दी अंतिम विदाई

मुकुल देव का अंतिम संस्कार हो गया है और वो पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। एक्टर के जाने से हर कोई बेहद दुखी है। सभी ने नम आखों से एक्टर को आखिरी विदाई दी।

विज्ञापन
मुकुल देव का अंतिम संस्कार हो गया है।

अभिनेता मुकुल देव के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर किसी को मुकुल के निधन पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन सच यही है कि अब एक्टर हमारे बीच नहीं रहे हैं। आज 24 मई को मुकुल का अंतिम संस्कार हो गया है। नम आंखों से सभी ने मुकुल को अंतिम विदाई दी। इस दौरान तमाम सेलेब्स भी एक्टर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

नम आखों से भाई को दी आखिरी विदाई

मुकुल के अंतिम संस्कार में उनके भाई राहुल भी पहुंचे थे। इस दौरान राहुल बहुत दुखी और परेशान नजर आए। नम आंखों से राहुल ने अपने भाई मुकुल को आखिरी विदाई दी। राहुल के अलावा मुकुल के अंतिम संस्कार में विंदू दारा सिंह भी पहुंचे थे। इस दौरान दारा सिंह ने मीडिया से बात भी की और बताया कि मुकुल का वजन बढ़ गया था, जिसके लिए उन्होंने टोका भी जा रहा था।

मुकुल को लेकर दारा सिंह ने की बात

विंदू दारा सिंह ने मुकुल के बारे में बात करते हुए कहा कि हमने उनके साथ एक महीना शूटिंग की। उस दौरान हमने देखा कि उसका वजन बढ़ रहा था और अजय देवगन ने भी उनके एक्सरसाइज करने के लिए कहा। इसके बाद मुकुल ने खुद पर ध्यान दिया और एक्सरसाइज शुरू की और उन्हें फिट करके भेजा था, लेकिन वापस आने के बाद फिर से उनका वजन बढ़ गया था।

क्या बोले दारा सिंह?

दारा सिंह ने कहा कि वो घर पर बैठे रहते थे। हालांकि, सबसे जरूरी बात ये है कि वो बहुत साफ दिल के एक अच्छे इंसान थे। आप सभी उन्हें प्यार दें और हमेशा उनको याद रखें। गौरतलब है कि आज सुबह मुकुल देव की निधन की खबर आई थी। जैसे ही ये खबर आई किसी को इस पर यकीन नहीं हुआ और सभी हैरान रह गए, लेकिन सच यही है कि अब मुकुल देव की सिर्फ यादें रह गई हैं और वो इस दुनिया में नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: Pawandeep Rajan की एक्सीडेंट के 19 दिन बाद कैसी हालत, डिस्चार्ज होने में और कितने दिन?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें