ShahRukh khan: गणेश चतुर्थी का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास तक हर कोई बप्पा के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इसी बीच मुकेश अंबानी के एंटीलिया में भी गणेश उत्सव का खास आयोजन किया गया। इस मौके पर बी-टाउन के तमाम सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। सलमान खान, अजय देवगन, आलिया भट्ट आदि कई सितारे शामिल हुए। लेकिन इस मौके पर सभी की नजर शाहरुख खान के परिवार की तरफ गई। शाहरुख खान इस मौके पर सुहाना, अबराम और गौरी खान संग पहुंचे।
शाहरुख ने लूटा दिल
इस मौके पर शाहरुख खान एकदम अलग लुक में नजर आए। उनका यह पठान लुक अभिनेता पर खूब जंच रहा था। शाहरुख ने वाइन कलर का कुर्ता कैरी किया था। वहीं अबराम पेस्टल ब्लू कलर के शाइनी कुर्ते में नजर आए। गौरी और सुहाना ने ऑफ व्हाइट कलर का सूट पहना था, जो कि उनपर खूब जंच रहा था। वहीं फोटोज में शाहरुख खान ने जो घड़ी पहन रखी है, वह भी फैंस को खूब पसंद आ रही है।
फैंस को पसंद आई ‘जवान’ की घड़ी
शाहरुख खान इन तस्वीरों में बेटे अबराम का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख की इस तस्वीर को फैंस खूब शेयर कर रहे हैं। वहीं सुहाना खान की ड्रेस उनके लुक्स और अदाओं की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। खान परिवार के इस ट्रेडिशनल लुक ने एंटीलिया के गणेश उत्सव की सारी लाइमलाइट लूट ली है।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर झंडे गाड़ रही है। शाहरुख खान की यह दूसरी फिल्म है जिसने 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। इस फिल्म ने कुल 506.88 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
8 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
12 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
14 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
15 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
16 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
18 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines