Khel Khel Mein: बॉलीवुड में अक्सर देखा जाता है कि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई उसकी सफलता का Criteria बन जाती है। हालांकि, ‘खेल खेल में’ के निर्देशक मुदस्सर अजीज इस बार दर्शकों के बदलते रुझानों से खुश हैं। उनका मानना है कि अब फिल्म के कंटेंट को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है, न कि केवल उसकी कमाई को। ‘खेल खेल में’ का मुकाबला ‘स्त्री 2’ और ‘वेदा’ जैसी बड़ी हिट्स से हुआ, जिससे इसके बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दिन चैलेंजिंग रहे। लेकिन अब, फिल्म ने अपनी पहचान बनाई है और चर्चा का केंद्र इसके कंटेंट पर है।
फिल्म की शुरुआत में हुआ था तनाव
मुदस्सर अजीज ने ‘खेल खेल में’ की शुरुआत में हुई कठिनाइयों का खुलासा भी किया। उन्होंने कहा, “ये कहना गलत होगा कि शुरुआत में बॉक्स ऑफिस की कमाई से मुझको झटका नहीं लगा।” लेकिन वे अब इस बात से खुश हैं कि दर्शकों और फिल्म को क्रिटिसाइज करने वाले लोग ने भी फिल्म को उसकी क्वालिटी के आधार पर सराहा है। उन्होंने यह भी बताया कि एक फिल्म मेकर के लिए दर्शकों के रिएक्शन ही असली परीक्षा होती हैं।
‘खेल खेल में’ की ‘कांतारा’ और ‘पुष्पा’ से की तुलना
मुदस्सर अजीज ने ‘खेल खेल में’ की तुलना ‘कांतारा’ और ‘पुष्पा: द राइज’ जैसी फिल्मों से की। इन फिल्मों ने भी शुरुआत में धीमी कमाई की थी लेकिन धीरे-धीरे पॉपुलैरिटी हासिल की। अजीज का कहना है, “इन फिल्मों ने भी शुरुआत में बड़ा धमाका नहीं किया था, लेकिन धीरे-धीरे उनकी कमाई बढ़ी।” वे खुश हैं कि ‘खेल खेल में’ भी इसी मार्ग पर चल रही है और आशा करते हैं कि यह फिल्म भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाएगी।
यह भी पढ़े: पहले बारिश फिर तूफान अब गुजरात पर नई आफत, सड़कों पर घूम रहे मगरमच्छ
कंटेंट पर ध्यान: फिल्म इंडस्ट्री को दिया ये मेसेज
उन्होंने कहा,’खेल खेल में’ यह संदेश देती है कि कंटेंट को समय और सही ऑडियंस मिलते ही उसकी असली पहचान बनती है। मुदस्सर अजीज का मानना है कि दर्शकों की Content-centric सोच फिल्मों की कला को प्रोत्साहित करती है। वे आशा करते हैं कि इस ट्रेंड के चलते फिल्में उनके आर्टिस्टिक पहलू के लिए जानी जाएंगी, न कि केवल बॉक्स ऑफिस की कमाई के आधार पर।
मुदस्सर अजीज के लिए ‘खेल खेल में’ की यात्रा एक Inspirational एक्साम्प्ल है कि कैसे अच्छी फिल्में समय ले सकती हैं, लेकिन अंततः उनकी क्वालिटी दर्शकों और आलोचकों द्वारा पहचानी जाती है। इस बदलती सोच से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कंटेंट को प्राथमिकता मिलने की संभावना है, जो फिल्म मेकर्स को अपनी कला पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
37 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines