बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में रही हैं जो सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चल नहीं पाई लेकिन ओटीटी पर आते ही छा गई. साल 2025 में रिलीज हुई कुछ फिल्मों के साथ भी ऐसा ही देखने को मिला. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसने साल 2025 की बड़ी कॉमेडी फिल्म बनकर सिनेमाघरों में दस्तक दी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. अब नेटफ्लिक्स पर आते ही ये पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. हम मृणाल ठाकुर और अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ के बारे बात कर रहे हैं. चलिए फिल्म के बारे में डिटेल में जानते हैं.
फिल्म की कहानी
सिनेमाघरों में फेल होने के बाद हाल ही में नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली ये फिल्म रिलीज होते ही पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की शुरुआत जस्सी सिंह रंधावा की शादी से होती है. जस्सी की पत्नी डिंपल स्कॉटलैंड में रहती है जिसके पास जाने के लिए जस्सी सालों तक वीजा का इंतजार करता है. 12 साल बाद जब जस्सी का वीजा लगता है तो वो स्कॉटलैंड अपनी पत्नी के पास जाता है, लेकिन वहां उसे पता चलता है कि डिंपल किसी और के साथ रिलेशनशिप में होती है और जस्सी से तलाक मांगती है.
यह भी पढ़ें: 5 साल और 200 करोड़ के बजट में बनी Ajay Devgn की ये अंडररेटेड फिल्म कर रही है ट्रेंड, किस OTT पर देख सकते हैं?
मजेदार ट्विस्ट एंड टर्न्स
टूट दिल के साथ जस्सी स्कॉटलैंड में ही रुक जाता है और इसी बीच उसकी मुलाकात राबिया से होती है. राबिया के घर में जस्सी किराएदार बनकर रहने लगता है और बाद में पता चलता है कि राबिया की कहानी और ज्यादा उलझी हुई है. इस बीच राबिया की सौतेली बेटी सबा की लव स्टोरी भी सामने आती है जो एक गोगी नाम के लड़के से प्यार करती और उससे शादी करना चाहती है. गोगी का पिता राजा संधू इस शादी के खिलाफ होता है. इस बीच जस्सी और राबिया खुद को पति-पत्नी और जस्सी को आर्मी अफसर बताकर राजा को मनाने की कोशिश करते हैं. फिर पूरी कहानी सबा और गोगी की शादी के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में कई मजेदार ट्विस्ट्स भी आते हैं जो ऑडियंस को खूब एंटरटेन करेंगे. क्लाइमेक्स जानने के लिए इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: SOS 2 और Dhadak 2 की 11वें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर निकली हवा, Narsimha 18वें दिन भी छाप रही नोट
मूवी में कौन-कौन?
फिल्म की कास्ट की बात करें तो अजय देवगन और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आए हैं. इन दोनों के साथ-साथ मूवी में रवि किशन, नीरू बाजवा, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, मुकुल देव, कुब्रा सैत और चंकी पांडे भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
7 mins agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
35 mins agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 hr agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
19 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
21 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
22 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines