5 साल और 200 करोड़ के बजट में बनी Ajay Devgn की ये अंडररेटेड फिल्म कर रही है ट्रेंड, किस OTT पर देख सकते हैं?

अली गोनी और जैस्मिन भसीन का गणपति पूजा वाला वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। फैन्स ने अली से सवाल किया कि उन्होंने ‘गणपति बप्पा मोरया’ क्यों नहीं कहा। अब इस पर अली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और इंटरव्यू में ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

maidaan movie photo

अजय देवगन की एक फिल्म को लेकर जब ऐलान हुआ था, तो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा था। फिल्म भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक थी और उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी। लेकिन पांच साल में बनी और 200 करोड़ से ज्यादा की लागत वाली इस फिल्म ने कमाई के मामले में मेकर्स को निराश कर दिया। आइए जानते हैं फिल्म का नाम और बजट।

5 साल में बनी ‘मैदान’

फिल्म मैदान को बनाने में पूरे 5 साल का वक्त लगा। शुरुआत में इसका बजट 120 करोड़ रुपये बताया गया था, लेकिन लंबे प्रोडक्शन प्रोसेस और देरी के कारण आखिरकार इसका खर्च बढ़कर लगभग 210 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोड्यूसर बोनी कपूर को इस फिल्म के लिए लोन तक लेना पड़ा। फिल्म के शूटिंग सेट पर करीब 800 लोगों के लिए रोजाना खाने का इंतजाम किया जाता था।

स्टारकास्ट और टीम की मेहनत

अजय देवगन के अलावा फिल्म में फुटबॉल कोच और खिलाड़ियों की भूमिका निभाने वाले कलाकारों ने भी जमकर मेहनत की। फुटबॉल मैच की रीयलिस्टिक शूटिंग और 1940-50 के दशक की टीम के सेट डिजाइन में कई महीनों की तैयारी लगी। मेकर्स ने हर डिटेल पर खास ध्यान दिया, जिससे दर्शकों को उस युग की वास्तविकता महसूस हो सके। हालांकि मेहनत के बावजूद, यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह सफल नहीं हो सकी।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही फिल्म

इतने बड़े बजट और स्टारकास्ट के बावजूद मैदान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के बाद सिर्फ लगभग 70 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसके मेकर्स के लिए भारी नुकसान साबित हुआ।

अब कहां देख सकते हैं?

सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद मैदान अब ओटीटी पर उपलब्ध है। फिल्म को ऐमजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है, जहां दर्शक इसे घर बैठे देख सकते हैं। अजय देवगन के फैंस और खेल-आधारित कहानियां पसंद करने वाले दर्शक अब इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एन्जॉय कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ