Mrs World 2022: सरगम कौशल (Sargam Kaushal) ने मिसेज वर्ल्ड-2022 (Mrs World 2022) का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह खिताब पूरे 21 साल के बाद भारत में वापस लौटा है।
वहीं देशभर में इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है। सेलेब्स से लेकर आम लोग भी उनको बधाइयां दे रहे हैं। इस इंवेट के कई वीडियोज और फोटोज को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किए जा रहा है।
और पढ़िए – 21 साल बाद भारत में लौटा मिसेज वर्ल्ड का ताज, जम्मू की सरगम कौशल ने जीता खिताब, देखें वीडियो
मिसेज इंडिया पेजेंट ने इंस्टाग्राम पर खबर साझा करते हुए कहा, ‘लंबा इंतजार खत्म हुआ, 21 साल बाद हमारे पास ताज वापस आया है!’
ये हैं मिसेज वर्ल्ड 2022 सरगम कौशल
सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ ग्रेजुएशन किया है। वो भारतीय नौसेना का भी हिस्सा हैं। इससे पहले वह एक शिक्षिका के रूप में भी काम कर चुकी हैं। उनकी शादी वर्ष 2018 में हुई थी। शादी के बाद उन्होंने ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया।
और पढ़िए – सिंगर रेखा भारद्वाज और रविकेश वत्स के ‘स्वामी जी’ ने मचाई धूम
बता दें, सरगम कौशल अभी मुंबई में रहती हैं। उन्होंने 63 देशों के प्रतियोगियों को पछाड़कर यह खिताब जीता है। उन्हें इस साल जून में मिसेज इंडिया वर्ल्ड में भी अपना नाम दिया था। देशभर के 51 प्रतियोगियों में से उन्हें चुना गया था।
मिसेज वर्ल्ड में सरगम कौशल पहली शादीशुदा महिला हैं। बता दें कि मिसेज वर्ल्ड पेजेंट अमेरिका में होता है और इसकी शुरुआत वर्ष 1984 में हुई थी। इस प्रतियोगिता को मूलरूप से मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड (Mrs. Woman of the World) कहा जाता था। वर्ष 1988 में इसे फिर से मिसेज वर्ल्ड के नाम से जाना जाने लगा। पिछले कुछ वर्षों में 80 से अधिक देशों ने मिसेज वर्ल्ड में एट्री की है, जिसमें अमेरिका के नाम सबसे ज्यादा खिताब हैं।
और पढ़िए – मेहमान बनकर घर आए रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी, जमकर सदस्यों के साथ मचाया
इससे पहले डॉ. अदिति गोवित्रिकर ने वर्ष 2001 में मिसेज वर्ल्ड का ताज नाम किया था। वो भारत की पहली मिसेज वर्ल्ड जीत थी। अदिति गोवित्रिकर ने भी कौशल को बधाई दीं। उन्होंने लिखा, ‘हार्दिक बधाई sargam3 @mrsindiainc यात्रा का हिस्सा बनने के लिए बहुत खुश हूं.. यह वह समय है जब 21 साल बाद ताज वापस आया है।’
इस प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के लिए कौशल को रनवे पर मॉडल और पेजेंट विशेषज्ञ एलेसिया राउत द्वारा पेश किया गया था। कौशल ने भावना राव का सेंटर स्लिट और ग्लिटर वाला पिंक गाउन पहना था।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
5 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
6 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
8 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
8 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
10 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
14 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
15 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines