Watch: सिंगर रेखा भारद्वाज और रविकेश वत्स के 'स्वामी जी' ने मचाई धूम

swami ji song out

सिंगर रेखा भारद्वाज और रविकेश वत्स के 'स्वामी जी' ने मचाई धूम

सिंगर रेखा भारद्वाज और रविकेश वत्स के गाने ‘स्वामी जी’ (swami ji ) ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। आरवीएफ म्यूजिक ने आज ‘स्वामी जी’ गाना (swami ji song) लॉन्च किया। इसमें सबकी पसंदीदा गायिका रेखा भारद्वाज और गायक रविकेश वत्स ने अपनी आवाज दी है। इंटरनेट पर इस गाने ने लोगों का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन

रविकेश केवल एक लेखक ही नहीं बल्कि एक गायक और संगीतकार भी हैं। क्रिएटिव जीनियस रविकेश ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल रविकेश वत्स भी लॉन्च किया है। उनका गाना ‘स्वामी जी’ लोगों के बीच पसंद किया जा रहा है। एक मनमोहक पोस्टर और रोमांचकारी वीडियो के साथ इसको लॉन्च किया गया है। रिलीज होने से पहले ही गाने ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब गाना सबके सामने है। रिलीज होते ही यह टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया है।

विज्ञापन

रविकेश वत्स ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “प्रसिद्ध गायिका रेखा भारद्वाज के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह एक सपने के सच होने जैसा है। यह गाना रविकेश वत्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसे कृपया देखें और अपनी प्रतिक्रिया दें।” रविकेश द्वारा निर्मित और रचित इस गाने का निर्देशन सुभेंद्र पाल ने किया है।

विज्ञापन

इस मौके पर गायिका रेखा भारद्वाज ने कहा, “मुझे रविकेश और उनकी टीम के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। यह वीडियो गीत काफी ऊर्जावान है। इस गीत की यात्रा बहुत दिलचस्प है।” ‘स्वामी जी’ गीत सभी मुख्य प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। गाने का स्टाइल बहुत ही उत्साहित करने वाला है। यह निश्चित रूप से आपके पैरों को थिरकने के लिए मजबूर कर देगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ