Mrs. World 2022: सरगम कौशल (Sargam Koushal) ने मिसेज वर्ल्ड 2022-23 का खिताब अपने नाम कर भारत का सीना चौड़ा कर दिया है। मिसेज वर्ल्ड का ये खिताब पूरे 21 साल बाद भारत के पास आया है।
वहीं उनकी जीत से पूरे देश में खुशी का माहौल है। सरगम कौशल की जीत का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस जमकर उसे पसंद कर रहे हैं।
और पढ़िए – जानें कौन हैं सरगम कौशल, जिन्होंने अपने नाम किया मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब
यहां देखें वीडियो
मिसेज वर्ल्ड 2022 इवेंट को अमेरिका में रखा गया था। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में कई बड़े देशों से आए हसीनाओं ने हिस्सा लिया था। लेकिन जीत का खिताब भारत के नाम हुआ। 21 साल बाद जब मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम हुआ तो सरगम कौशल की आंखें नम और भावुक हो गईं। वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया।
बॉलीवुड के इन सितारों ने दी बधाई
इस बड़ी जीत के बाद लोग सरगम कौशल को बधाई दे रहे हैं और उनपर अपना प्यार भी बरसा रहे हैं। इतना ही नहीं सिनेमा जगत के कई सितारों ने भी उन्हें बधाई दी है। सरगम को सोहा अली खान, विवेक ओबेरॉय समेत कई सितारों ने बधाई दी है।
और पढ़िए – अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ का ट्रेलर आउट, दमदार किरदार में तब्बू
इससे पहले इन्होंने जीता था खिताब
इससे पहले 2001 में अदिति गोवित्रिकर ने खिताब जीता था और अब सरगम कौशल ने 21 साल बाद ताज वापस लाई है। अदिति गोवित्रिकर ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया और लिखा, ‘हार्दिक बधाई बहुत खुशी की ताज आखिरकार वापस आ गया है और मैं यात्रा का हिस्सा थी।
कौन हैं सरगम कौशल?
मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतने वाली सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। वह पेशे से एक टीचर और मॉडल हैं। उनकी शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद उन्होंने ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया और मिसेज इंडिया का ताज अपने नाम किया। सरगम कौशल ने इतिहास रच, सबको खुश कर दिया है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
2 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
4 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
6 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
10 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
10 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
12 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
13 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines