Mrs India Beauty Pageant: हाल ही में दिल्ली में ‘मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट 2023’ का आयोजन किया गया। इस बार एस्ट्रोलॉजर ज्योति अरोड़ा ने ‘मिसेज इंडिया 2023’ का खिताब अपने नाम कर लिया हैं।
इस बार इस इवेंट का आयोजन दिल्ली के एरोस होटल में हुआ, जहां ‘मिसेज इंडिया’ की विनर ज्योति अरोड़ा बनीं हैं।
और पढ़िए – Swara Bhasker Vidai: विदाई के दौरान इमोशनल हुईं स्वरा भास्कर, वीडियो में आंसू पोंछते आईं नजर
एस्ट्रोलॉजर और फेंग शुई मास्टर ज्योति अरोड़ा ने जीता खिताब
बता दें कि इस बार ‘मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट’ का आयोजन 18 मार्च 2023 को हुआ। साथ ही इसमें एस्ट्रोलॉजर और फेंग शुई मास्टर ज्योति अरोड़ा (Jyoti Arora) ने क्लासिक कैटेगरी में ‘मिसेज इंडिया’ का खिताब अपने नाम किया हैं। इवेंट के दौरान ज्योति के सिर विनर का ताज सजाया गया और इस दौरान इवेंट में ‘मिसेज इंडिया’ की डायरेक्टर दीपाली फड़नीस, पूर्व क्वीन्स और रनिंग क्वीन्स के साथ स्पॉन्सर भी शामिल हुए हैं।
दीपाली फड़नीस ने किया इंपोर्टेंट अनाउंसमेंट
बता दें कि ‘मिसेज इंडिया पेजेंट’ भारतीय विवाहित महिला की सुंदरता, प्रतिभा, ग्लैमर और संस्कृति को प्रदर्शित करने का एक मंच है, जहां कई महिलाएं अपनी टैलेंट से लाखों-करोड़ों महिलाओं को प्रेरित करती हैं।
साथ ही इस बार ‘मिसेज इंडिया पेजेंट’ की डायरेक्टर दीपाली फड़नीस ने इवेंट में एक इंपोर्टेंट अनाउंसमेंट करते हुए कहा कि ‘मिसेज इंडिया’ की विनर ज्योति अरोड़ा अब इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट करेंगी, वह ‘मिसेज एशिया इंटरनेशनल’ (Mrs Asia International) में एक क्लासिक प्रतिनिधि के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।
और पढ़िए –पर्दे के पीछे शहनाज गिल ने ऐसा किया कि सारा अली शर्म से पानी-पानी हो गईं, देखें वीडियो
एस्ट्रोलॉजर और फेंग शुई मास्टर ज्योति अरोड़ा
बता दें कि ज्योति मीडिया इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। ज्योति भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना नाम कमा चुकी हैं। साथ ही उनके ज्योतिष, टेरोकार्ड रीडर और फ़ेंग शुई के प्रोग्राम सभी नेशनल टेलीविज़न चैनेल्स पर बहुत ज्याद पॉपुलर हैं और उनकी भविष्यवाणी राजनीति, खेल जगत या सिने कलाकारों पर एक दम सटीक बैठती है।
इसके साथ ही ज्योति लड़कियों के लिए शिक्षा में लड़कों के बराबर अधिकार दिलाने में भी यकीन करती हैं और उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और 13 सालों तक कॉर्पोरेट ऑफिस में काम भी किया है। इसके बाद में ज्योति ने टेरोकार्ड रीडर और बतौर ज्योतिषी अपना करियर बनाया है।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
3 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines