Mridul Tiwari की दरियादिली, इस नेक काम के लिए दान की 'बिग बॉस 19' की प्राइज मनी!

Mridul Tiwari: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ खत्म हो चुका है. इस बीच शो के कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी चर्चा में आ गए हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला और मृदुल क्यों लाइमलाइट में हैं?

Mridul Tiwari

Mridul Tiwari. image credit- social media

Mridul Tiwari: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ खत्म हो चुका है. इस सीजन के विनर गौरव खन्ना रहे हैं. हालांकि, शो में हर किसी ने अपना-अपना जलवा दिखाया और लोगों का दिल जीता. इस बीच अब एक बार फिर से शो के कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी सुर्खियों में आ गए हैं. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर मृदुल क्यों चर्चा में हैं? तो आइए जानते हैं…

विज्ञापन

मृदुल तिवारी ने की लोगों की मदद

दरअसल, मृदुल तिवारी, बिग बॉस 19 के सबसे कम उम्र के कंटेस्टेंट थे. इसके अलावा वो इस साल बिग बॉस के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट भी रहे. शो में एंट्री करने से पहले उन्होंने कहा था कि अगर वे शो जीतते हैं, तो वे 50 लाख रुपये की पूरी प्राइज मनी जन कल्याण के लिए दान कर देंगे। हालांकि, वो ये शो नहीं जीत पाए, लेकिन फिर भी उन्होंने लोगों की मदद की.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर साझा किया अनुभव

जी हां, मृदुल तिवारी का जन कल्याण के प्रति उनका समर्पण अभी भी बरकरार है. हाल ही में उन्हें शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों की सहायता करने वाले गैर सरकारी संगठनों का दौरा करते हुए देखा गया, जहां उन्होंने अच्छा समय बिताया और अपनी सहायता भी दी है. सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए मृदुल ने लिखा कि मुझे औपचारिक शिक्षा का ज्यादा अवसर नहीं मिला, लेकिन मैं फिर भी हर दिन खुद को बेहतर बनाने और शिक्षित करने का प्रयास करता हूं. शिक्षा किसी भी चीज से ज्यादा जरूरी है.

मृदुल का अपना फैनबेस

गौरतलब है कि सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में मृदुल तिवारी ने बेहद शानदार गेम खेला और लोगों का दिल जीता. हालांकि, मृदुल शो नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी और हर किसी का मनोरंजन किया. इसके अलावा अगर मृदुल की बात करें तो उन्हें उनके वीडियोज के लिए भी जाना जाता है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल होती हैं और उन्हें भी लोगों का बेहद प्यार मिलता है. मृदुल का अपना फैनबेस है, जो उन्हें पसंद करता है और सपोर्ट करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ