Ikkis Release Date: मेकर्स को सताया 'धुरंधर' का डर, क्रिसमस पर नहीं रिलीज होगी 'इक्कीस', जानिए कब आएगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म?

Ikkis Release Date: बॉक्स ऑफिस पर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के रिलीज होने में ज्यादा समय नहीं बचा था, लेकिन अब फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म अब कब रिलीज होगी?

Ikkis Release Date postponed

Ikkis Release Date postponed. image credit- social media

Ikkis Release Date: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. टिकट खिड़की पर हमेशा ही कोई ना कोई फिल्म अपना जलवा दिखा रही होती है. इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही हैं. इस बीच अब खबर आई है कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म?

गौरतलब है कि हीमैन की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ को 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है. जी हां, ये फिल्म अब 1 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी. इसकी जानकारी खुद फिल्म के मेकर्स ने शेयर की है.

विज्ञापन

मेकर्स ने पीछे हटाई फिल्म की रिलीज डेट

मैडॉक फिल्म्स ने अपने एक्स पेज पर फिल्म की रिलीज डेट के पोस्टपोन को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में फिल्म का एक पोस्टर साझा किया गया है. पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि इस नए साल में खुद को साहस का गिफ्ट दें.

जल्द आएगा फिल्म का ट्रेलर

पोस्ट में आगे लिखा है कि #Ikkis का फाइनल ट्रेलर इस वीकेंड सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा है. दिग्गज निर्देशक श्रीराम राघवन की पहली युद्ध फिल्म में एक नया अध्याय शुरू होता है. भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता, सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की सच्ची कहानी. कुछ नायक कम उम्र में ही दुनिया छोड़ जाते हैं. सिनेमाघरों में साहस का अनुभव करें, #Ikkis 1 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

इसके अलावा अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी बहादुरी और देशभक्ति से भरी हुई है. फिल्म को पोस्टर देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है, जो बेहद दमदार है. इसमें अगस्त्य नंदा मिलिट्री लुक में नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि ये फिल्म धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. हीमैन के फैंस और चाहने वालों के लिए ये बेहद खास है. इस फिल्म के रिलीज होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ