हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Priyanka Chopra को लेकर भागूंगा मैं, Mr. Faisu ने इंटरव्यू में कहा- वो शादीशुदा, परवाह नहीं

Priyanka Chopra, Mr. Faisu: ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत आईं थी। इस बार एक्ट्रेस ने अपनी होली भी इंडिया में ही मनाई हैं। देसी गर्ल के पति निक और बेटी मालती भी एक्ट्रेस के साथ आए थे।

विज्ञापन
Priyanka Chopra, Mr. Faisu, image credit- Google

Priyanka Chopra, Mr. Faisu: ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा की बड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ भारत आईं थी। इस बार पीसी ने होली सेलिब्रेशन भी अपने मायके में ही मनाया। अब भई बात अगर ‘देसी गर्ल’ की हो रही है और उनके फैंस की दीवानगी की चर्चा ना हो, ऐसा तो नहीं हो सकता ना। जी हां, आइए आपको हालिया किस्सा बताते हैं…

मिस्टर फैजू का वीडियो आया सामने

दरअसल, हाल ही में फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू का Chal Bhajj Chaliye की स्क्रीनिंग के दौरान का एक इंटरव्यू वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मिस्टर फैजू कहते हैं कि Chal Bhajj Chaliye मतलब चल भाग चलिए… पहली पंजाबी मूवी है रुबीना की, सबसे पहले मुझे उनका पंजाबी एक्सेंट देखना है? दूसरा उनकी एक्टिंग, इसके बाद मिस्टर फैजू अपनी विश के बारे में बात करते हैं।

मैं लेके भागूंगा प्रियंका चोपड़ा को- मिस्टर फैजू

मिस्टर फैजू कहते हैं कि कौन-सी ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस होगी, जिसको लेकर मैं भागूंगा? मिस्टर फैजू आगे कहते हैं कि मैं लेके भागूंगा प्रियंका चोपड़ा को, वो मुझे बहुत अच्छी लगती हैं, वो निक जोनस की वाइफ हैं और वो मुझे पहले टाइम से शुरू से ही अच्छी लगती हैं और आज भी वो अच्छी लगती हैं। जैसे ही मिस्टर फैजू का ये वीडियो सामने आया तो आते ही इंटरनेट पर छा गया।

यूजर्स ने लिए मिस्टर फैजू के मजे

वहीं, अब भई कोई ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा के बारे में ऐसा कहें और उस पर यूजर्स का रिएक्शन ना आए, ऐसा भी नहीं हो सकता। तो एक यूजर ने इस पर लिखा कि ये इरादा तो कभी पूरा नहीं होगा। दूसरे यूजर ने कहा- सोचते रह जाओगे। एक और ने लिखा कि हाहा… क्या फनी विश है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai के पास विदेश में है करोड़ों की प्रॉपर्टी! दुबई में आलीशान घर की मालकिन हैं ‘बच्चन बहू’!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें